Delhi Weather : दिल्ली-NCR में आज भी मौसम रहेगा गीला, चलेंगी हवाएं, जानिए IMD का अपडेट

Delhi Temperature Today: दिल्ली-NCR में अगले तीन दिनों तक रहेगा बादलों का डेरा, जमकर होगी बरसात, गर्मी से मिलेगी राहत।

 Delhi Weather :

Delhi Rains, Mausam Ki Jankari: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मौसम आज भी सुहाना ही रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज भी दिल्ली और उसके आस-पास इलाकों में तगड़ी वाली बारिश का अनुमान है और इसी कारण यहां पर पिछले तीन दिनों से Yelllow अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक यहां शनिवार तक मौसम गीला ही रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आज भी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री ही रहने का अनुमान है। गौरतलब है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण जून के महीने में दिल्ली में बरसात हो रही है। आज भी बारिश के दौरान 40 किमी की स्पीड से हवाएं चलेंगी। वैसे लगातार बारिश की वजह से यहां की आबो-हवा में सुधार हुआ है ।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 201 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 211 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 218 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 221 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -211 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 214 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 224 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने के आसार हैं।

आज यहां भी होगी बारिश

दिल्ली के अलावा गुजरात, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभवाना बनी हुई है तो वहीं कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। जबकि कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में आज भी भारी वर्षा का अलर्ट जारी है तो वहीं कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पांच दिनों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि आज भी पूर्वौत्तर के राज्यों में भारी बारिश हो सकती है इसलिए यहां चेतावनी जारी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+