Delhi Weather: नवंबर आते ही राजधानी हुई सर्द, जानें दिल्‍ली में कितना लुढ़का पारा

Delhi Weather: नवंबर आते ही दिल्‍ली में ठंड शुरू, तापमान लुढ़ककर पहुंचा 10.8 डिग्री सेल्सियस

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के आस पास के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरु होते ही देश की राजधानी में ठंडक बढ़ गई है। नवंबर आरंभ होते ही मौसम ने अचानक करवट ली और दिल्‍ली की हवा को सर्द कर दिया। सोमवार को सुबह से ही दिल्‍ली के आसमान में बादल छाए रहे और हवा ठंडी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली का तापमान सोमवार को अचानक लुढ़ककर 10.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ये इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया अचानक क्यों मौसम हुआ सर्द

मौसम विभाग ने बताया अचानक क्यों मौसम हुआ सर्द

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक सोमवार को दर्ज किया गया ये तापमान अब तक का सबसे कम तापमान है। पिछले तीन दिनों में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी और बारिश हुई है, वहां से बहकर आ रही सर्द हवाओं का असर भी दिल्ली की मौसम पर पड़ा है नवंबर के महीने की शुरूआत अच्‍छी सर्दी से हुई। मौसम विभाग के अनुसार 31 अक्‍टूबर के आखिरी दो दिनों में हिमाचल प्रदेश समेत उत्‍तराखंड के ऊंचे पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी के असर दिल्‍ली के मौसम पर पड़ा। हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में गिरी बर्फ के कारण दिल्‍ली की हवा में सिहरन महसूस की जा रही है। दिल्ली में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे जिस कारण तापमान में गिरावट आई।

अक्टूबर में भी पिछले 58 सालों के रिकॉर्ड टूटा

अक्टूबर में भी पिछले 58 सालों के रिकॉर्ड टूटा

मौसम के लिए दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 11.2 डिग्री सेल्सियस और पालम में 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के अधिकारियों के अनुसार शहर के मौसम का हाल बताने वाली सफदरजंग वेधशाला आमतौर पर नवंबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री दर्ज किया जाता है और नवंबर माह के अंतिम सप्‍ताह में तापमान 11-12 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाता है लेकिन इस बार नवंबर के पहले सप्‍ताह में ही 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे का तापमान दर्ज किया गया। रविवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आपको बता दें अक्टूबर भी पिछले 58 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सबसे सर्द महीना रहा।

जानिए इस पूरे सप्‍ताह कैसा रहेगा दिल्‍ली का तापमान

जानिए इस पूरे सप्‍ताह कैसा रहेगा दिल्‍ली का तापमान

क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने तापमान में अचानक हुई गिरावट की वजह दिल्ली में बादलों को बताया। उन्‍होंने कहा बादलों के कारण तापमान में इतनी गिरावट दर्ज की गई। कुलदीप श्रीवास्‍तव ने बताया कि बादल कुछ वापस जा रही इंफ्रारेड विकिरणों को सोख लेती हैं, जिसे वापस धरती पर भेज दिया जाता है और इसी से धरातल गर्म होता है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक पूरे सप्ताह राजधानी में न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30-31 सेल्सियस रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+