Delhi ka mausam: हल्की बारिश से भीगे दिल्ली-NCR, मौसम विभाग ने बताया- कब मिलेगी ठंड से राहत?
Delhi weather: शीतलहर की मार झेल रहे और कोहरे की चादर में लिपटे दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग की तरफ से पहले ही इस बारिश का अनुमान जताया गया था।
बुधवार सुबह करीब 5 बजे अचानक दिल्ली और इससे सटे आसपास के इलाकों में बारिश की मोटी बूंदें पड़ीं। हालांकि ये बारिश कुछ ही देर के लिए हुई और इसने मौसम में ठंडक को और बढ़ा दिया।

आपको बता दें कि दिल्ली सहित उत्तर भारत इस समय भीषण शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। कोहरे का असर हवाई और ट्रेन यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। कम विजिबिलिटी के चलते फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट हो रही हैं और यात्री मुसीबत झेल रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने अब इस बात की जानकारी दी है कि आखिर दिल्ली सहित उत्तर भारत को शीतलहर से राहत कब मिलेगी?
Recommended Video
27 जनवरी तक छाया रहेगा कोहरा
मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया, 'पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आने वाली 27 जनवरी तक, रात और सुबह में कुछ घंटों के लिए काफी घना कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही 27 जनवरी तक दिल्ली में भी अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।'
इन राज्यों को 25 जनवरी के बाद मिल सकती है राहत
मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, 'हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा को 25 जनवरी के बाद से घने कोहरे से राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी 26 जनवरी के बाद से कोहरा छंटना शुरू हो जाएगा। वहीं, बिहार के कुछ हिस्सों को छोड़कर 25 जनवरी तक प्रदेश में हल्का कोहरा बने रहने की संभावना है। हालांकि बिहार के कुछ इलाके 27 जनवरी तक ही कोहरे की मार झेलेंगे।'
शीतलहर को लेकर क्या है मौसम विभाग का अपडेट
वहीं शीतलहर के बारे में अपडेट देते हुए मौसम विभाग ने बताया, 'पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश ऐसे राज्य हैं, जिनके कुछ हिस्सों में 24 जनवरी को भीषण ठंड की स्थिति रहेगी। इसके अलावा इन राज्यों के कुछ इलाकों में 25 और कुछ में 27 जनवरी तक ठंड लोगों को कंपकंपाएगी। वहीं, पश्चिमी राजस्थान, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में 24 जनवरी को भीषण ठंड पड़ने के आसार हैं। बिहार के अलग-अलग हिस्सों में 24 से 27 जनवरी और मध्य प्रदेश में 24 को भीषण ठंड पड़ेगी।'












Click it and Unblock the Notifications