दिल्ली के साकेत में बारिश के चलते ढही दीवार, नीचे खड़ीं दर्जनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त

दिल्ली। राजधानी दिल्ली के साकेत में बारिश और तेज हवाओं से बुधवार को एक दीवार ढह गई। दीवार के नीचे दर्जनों गाड़ियां खड़ूी थीं, जो इससे क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि राहत की बात ये रही कि हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। साकेत इलाके के जे ब्लॉक में ये एक दीवार ढही है, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

delhi wall collapsed over number of cars in Saket area J Block

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के बाद दिल्ली में लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। दिल्‍ली के बाहरी दिल्‍ली के नांगलोई इलाके में एक मकान ढह गया है। सूचना पाकर मौके पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है।

राजधानी दिल्ली के आईटीओ, मयूर विहार फेज-2, सराय काले खान से डीएनडी, शशि गार्डन से कोटला, सीमापुरी से दिलशाद गार्डन अंडरपास, मैदान गढ़ी में एमबी रोड और कई जगहों पर जलभराव से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के व्यस्त चौराहे आईटीओ पर भारी बारिश के कारण ट्रैफिक रेंग रहा है। जाम को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अलर्ट जारी किया है और जलभराव वाले रास्तों की जानकारी देते हुए उन रास्तों से गुजरने से बचने की सलाह दी है।

दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, और नोएडा में कई स्थानों से सड़कों पर पानी भरने की खबरें आ रही है। गुरुग्राम में एक्सप्रेसवे सर्विस लेन शांति नगर पर बारिश के बाद जलभराव हो गया। फरीदाबाद में पर्वतिया कॉलोनी की 60 फुटा रोड जलमग्न हो गया है। फरीदाबाद में रात से ही बारिश हो रही है। गाजियाबाद में भी बुधवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते शास्त्री नगर, गांधीनगर, नंद ग्राम, नवयुग मार्केट समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में 25 अगस्त तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+