91 सीटों पर वोटिंग खत्म, दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ मतदान

polling
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव-2014 के तीसरे चरण का मतदान आज खत्म हो गया है। तीसरे चरण में 91 सीटों पर वोटिंग हुई । लोगों ने भारी उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया। सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर भारी भीड़ जुटी रही। दिल्ली के मतदाताओं ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 2009 के मुकाबले इस बार मतदान के प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों के चुनाव में करीब 64 फीसदी लोगों ने वोट डाला और मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी लंबी कतारें देखी गईं। वहीं गुड़गांव लोकसभा सीट पर तीन बजे तक 48 फीसदी मत डाले जा चुके हैं। जबकि गाजियाबाद में मतदाताओं का भारी उत्साह दिखा। मध्य प्रदेश के 29 में से नौ लोकसभा क्षेत्रों में आज शाम पांच बजे तक 51. 60 प्रतिशत मतदान की सूचना है। इनमें पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 53. 97 और महिलाओं का 49. 03 प्रतिशत है।

केरल में सबसे ज्यादा 73 फीसदी मतदान रिकॉर्ड की गई। यहां अनुमानित 2.43 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। झारखंड में आज प्रथम चरण के चुनावों के दौरान चार लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमांचल की 10 सीटों पर मतदाताओं ने पूरे जोश से मतदान किया।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव के तहत बिहार की छह सीटों पर मतदान हुई। छत्तीसगढ़,जम्मू कश्मीर,चंडीगढ़,अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप की एक-एक सीट के लिए भी वोटिंग हुई। तीसरे चरण के मतदान के खत्म होते ही 91 सीटों पर 1418 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+