Delhi Violence: कौन है पुलिसकर्मी पर पिस्टल तानने वाला शाहरुख, जो अब तक है फरार?
नई दिल्ली। राजधानी में हुई भयानक हिंसा में अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिंसा प्रभावितों के लिए मुआवजे की भी घोषणा कर दी है और अब धीरे-धीरे हालात भी सामान्य होते दिख रहे हैं तो वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने 106 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली हिंसा के दौरान शाहरुख नाम का एक व्यक्ति सुर्खियों में आया था, जिसने सरेआम हवा में पिस्तौल लहराई और 8 राउंड फायरिंग की थी। हिंसक प्रदर्शन के दौरान लाल टी शर्ट में पुलिस पर गोलियां चलाने वाला शाहरुख अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

सीलमपुर का निवासी है शाहरुख
जबकि 25 फरवरी को यह खबर आई थी कि पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन सच यही है कि शाहरुख अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाहरुख की उम्र 27 साल है और वह सीलमपुर का निवासी है, शाहरुख का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है और वो जिम का शौक रखता है।
Recommended Video

शाहरुख के पिता पर ड्रग पैडलर समेत कई केस दर्ज
ऐसी खबर है कि शाहरुख के पिता पर ड्रग पैडलर समेत कई केस दर्ज हैं और वो जमानत पर बाहर आये हैं, उसके पास हथियार कहां से आया , ये एक बड़ा सवाल है, उसकी तलाश लगातार जारी है, वो और उसका परिवार दोनों लापता है।

शाहरुख का वीडियो का हुआ वायरल
शाहरुख का जो वीडियो वायरल हुआ था, उससे पता चलता है कि उसने 8 राउंड फायरिंग की थी, पुलिसवालों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रूका और ताबड़तोड़ फायरिंग करता रहा। वीडियो में युवक पुलिसकर्मी की ओर भागते हुए देखा गया था।

क्राइम ब्रांच की टीम ताहिर हुसैन के घर भी पहुंची थी
बता दें कि हिंसा की जांच के लिए दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के तहत एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। सभी एफआईआर को एसआईटी को ट्रांसफर कर दिया गया गया है। जांच के लिए 2 अलग-अलग टीम बनाई गई है। आम आदमी पार्टी के ताहिर हुसैन का नाम हिंसा में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ताहिर हुसैन के घर भी पहुंची थी तो वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल आज हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications