दिल्ली हिंसा में गोली चलाने वाला शाहरुख यूपी के शामली से गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 24 फरवरी को हुए दंगों के बीच मौजपुर में फायरिंग करने वाले आरोपी शाहरुख को उत्तर प्रदेश के शामली में गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने यूपी पुलिस की सहायता से दिल्ली हिंसा के दौरान गोली चलाने वाले शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दिल्ली हिंसा के दौरान शाहरुख का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कई राउंड फायरिंग करता नजर आया था। दिल्ली के मौजपुर में हिंसा के दौरान गोली चलाने के आरोप में दिल्ली पुलिस को उसकी तलाश थी, वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।

परिवार के साथ हुआ था फरार

परिवार के साथ हुआ था फरार

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाहरुख की उम्र 27 साल है और वह दिल्ली का ही निवासी है, शाहरुख का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है और वो जिम का शौक रखता है। मीडिया में ऐसी खबर हैं कि शाहरुख के पिता पर ड्रग पैडलर समेत कई केस दर्ज हैं और वो जमानत पर बाहर आये हैं, हिंसा के दौरान शाहरुख के पास हथियार कहां से आया , ये एक बड़ा सवाल है, घटना के बाद से ही दिल्ली पुलिस को उसकी तलाश थी।

दिल्ली और यूपी पुलिस की टीम ने चलाया अभियान

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम को खुफिया जानकारी मिली थी कि वह उत्तर प्रदेश के बरेली में घुसा छिपा बैठा है। दिल्ली पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में मंगलवार को शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उससे पूछताछ जारी है और क्राइम ब्रांच शाहरुख के सहयोगियों की भी तलाश कर रही है। बता दें कि दिल्ली हिंसा के दौरान 24 फरवरी को शाहरुख ने मौजपुर में कई राउंड फायरिंग की थी, दिल्ली पुलिस के एक जवान पर बंदूक तानने का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।

डंडा उठाकर उसे डराने की कोशिश की थी

डंडा उठाकर उसे डराने की कोशिश की थी

दिल्ली पुलिस में तैनात दीपक दहिया ने मीडिया से बातचीत में बताया खा कि मौजपुर में जब मैंने उसे (शाहरुख) को हाथ में बंदूक लिए खुद के करीब आते देखा तो मैंने अपना डंडा उठाकर उसे डराने की कोशिश की और इसमें मैं कामयाब भी हुआ। इसके बाद शाहरुख ने दूसरी तरफ एक राउंड फायर किया और वहां से चला गया। बता दें कि सोशल मीडिया पर दीपक दहिया और शाहरुख का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस के जवान की तारीफ हो रही है। हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता कपिल मिश्रा को नहीं दी गई कोई सुरक्षा: दिल्ली पुलिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+