दिल्ली: ताहिर हुसैन के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा में आरोपी पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। ताहिर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत केस दर्ज किया गया है। ईडी ने संगठन पीएफआई के खिलाफ भी मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। इस संगठन के लोगों पर भी हिंसा में शामिल होने के आरोप हैं।

Recommended Video

    Delhi Violence: Tahir Hussain पर ED ने कसा शिकंजा, Money Laundering का केस दर्ज | वनइंडिया हिंदी
    Delhi violence, ED, money laundering, Tahir Hussain, दिल्ली, ईडी, ताहिर हुसैन, दिल्ली हिंसा

    ताहिर हुसैन पर दिल्ली हिंसा के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या का आरोप है। शर्मा के परिवार ने ताहिर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। ताहिर हुसैन इस समय जेल में हैं। ईडी ने ताहिर हुसैन और पीएफआई के खिलाफ दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस किया है।

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बुधवार को दिल्ली हिंसा से जुड़े मामले में इरशाद, आबिद और शादाब नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मुस्तुफाबाद के रहने वाले तीनों लोगों पर 24 फरवरी को हिंसा के दौरान ताहिर हुसैन के साथ होने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने ताहिर हुसैन के भाई शाह आलम को हिरासत में ले लिया है।

    दिल्ली में 24,25 और 26 फरवरी को भारी हिंसा हुई थी। इस हिंसा में 53 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हुए। इसी दौरान अंकित शर्मा का शव नाले से मिला था। नाले से शव मिलने के बाद उसके परिजनों ने आरोप लगाया था कि पार्षद ताहिर हुसैन उसके कत्ल में शामिल है। जिसके बाद ताहिर को गिरफ्तार कर लिया गया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हिंसा से जुड़े अब तक 690 मामले दर्ज किए गए हैं। 2000 से ज्यादा लोग लोग हिरासत में गए हैं या उनको गिरफ्तार किया गया है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में नामों का खुलासा नहीं किया है, कुछ नाम ही सामने आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+