Delhi Violence: आप नेता ताहिर हुसैन पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फैक्ट्री सील
नई दिल्ली। दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भड़की हिंसा पर पुलिस ने काबू पा लिया है। नार्थ ईस्ट दिल्ली के दंगा प्रभावित इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं हिंसा की जांच के लिए दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के तहत SIT का गठन कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने हिंसा के तहत दर्ज किए गए सभी एफआईआर को एसआईटी को ट्रांसफर कर दिए है। अब इस मामले की जांच एसआईटी करेगी। वहीं दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन पर बड़ी कार्रवाई की है।

Recommended Video
AAP Councilor Tahir Hussain पर बड़ी Action, ताहिर हुसैन का घर Sealed | वनइंडिया हिंदी
दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद ताहिर हुसैन की फैक्ट्री को सील कर दिया है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के खाजूंरी खास इलाके में स्थित ताहिर हुसैन की फैक्टी को सील कर दिया है। वहीं ताहिर हुसैन के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज की गई है। अब तक ताहिर के खिलाफ तीसरी शिकायत द्ज की गई है। शिकायत में ताहिर हुसैन पर अंकित की ह्ताया का आरोप लगाया गया है।
वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली दंगे में आम पार्षद ताहिर हुसैन के हाथ होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। अगर दंगे में आम आदमी पार्टी का नेता शामिल हो तो उसे दोगुनी सजा मिले।












Click it and Unblock the Notifications