26 साल के निलेश की मौत ने पहले ही कर दिया था आगाह, लापरवाही का बड़ा सबूत बना दिल्ली हादसा
Delhi UPSC Coaching Centre news: देश की राजधानी दिल्ली में हुए कोचिंग सेंटर हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। आंखों में देश के लिये कुछ कर गुजरने का सपना लिये राजेंद्र नगर आए तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई। मौत की वजह कोचिंग सेंटर में पानी भरना। इस मामले ने हर किसी को अंदर से तोड़ दिया है। मगर ये कोई पहला मामला नहीं है, जब बदइंतजामात के चलते किसी स्टूडेंट ने अपनी जान गंवाई हो।
जाते-जाते निलेश ने किया था आगाह मगर...
बताते चलें कि कुछ दिन पहले भी एक ऐसा ही वाकया हुआ था, जब आईएएस की तैयारी कर रहे एक छात्र ने अपनी जान गंवा दी थी। तब भी राजधानी की बदइंतजामी को लेकर खूब सवाल उठे थे। मगर किसी ने भी इस घटना को इतनी गंभीरता से नहीं लिया। एक तरह से 26 साल के निलेश ने जाते-जाते प्रशासन को सचेत कर दिया था।

क्या था पूरा मामला?
बताते चलें कि खबर इसी हफ्ते की है, जब दिल्ली के पटेल नगर इलाके में पीजी में रहकर 26 साल का निलेश यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। मगर करंट लगने से उसकी मौत हो गई। बारिश के चलते सड़क पर काफी जलजमाव हो गया था। इसके बाद बिजली के खंबे में भी करंट का प्रवाह आ गया। निलेश अपने पीजी के लिए जब वापस जा रहा था तो सड़क पर फिसल गया।
कैसे निलेश ने गंवा दी अपनी जान?
इसके बाद उसने खुद को संभालना चाहा और पास के लोहे के गेट को पकड़ लिया। मगर उसे क्या पता था कि ये गेट नहीं बल्कि उसकी मौत है। निलेश ने जैसे ही गेट छुआ वो करंट की चपेट में आ गया। निलेश की मौत से साथी स्टूडेंट्स के अंदर काफी गुस्सा था और उन्होंने दिल्ली में बदइंतजामात को लेकर काफी आवाज उठाई। मगर ये आवाज दब गई।
'दिल्ली सरकार का मुंह तो बंद है'
किसी ने इन छात्रों की बातों को सीरियसली नहीं लिया। मगर तब युवक की मौत को लेकर भाजपा ने दिल्ली सरकार पर हमला बोला था। बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने का था कि 15-20 मिनट की बारिश से ही दिल्ली में पानी भर जाता है। बिजली की तारें खुली हुई होती हैं। करंट लग जाता है। ऐसे दिल्ली में एक या फिर दो नहीं बल्कि 12-13 मौतें हो चुकी हैं। दिल्ली सरकार का मुंह बंद है।
उन्होंने कहा कि उस बच्चे ने यूपीएससी का एग्जाम पास किया था। वो देश का होनहार भविष्य था। अरविंद केजरीवाल सरकार की इसमें बड़ी लापरवाही है और उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications