DUSU Election Result: ABVP ने फिर दिखाया दम, तीन सीटों पर मिली जीत, VP पर NSUI का कब्जा
DUSU Election Result: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए मतगणना समाप्त हो गई है और परिणाम सामने आ गए हैं। एबीवीपी को इस चुनाव में जहां बड़ी कामयाबी मिली है, वहीं NSUI को बड़ा झटका लगा है। ABVP को तीन सीटों पर बड़ी कामयाबी मिली है। वहीं NSUI को वाइस प्रेसिडेंट की पोस्ट मिली है। अध्यक्ष पद पर तुषार डेढ़ा ने जीत दर्ज की, सेक्रेटरी पद पर अपराजिता ने, ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर सचिन बैसला और उपाध्यक्ष की पोस्ट पर एनएसयूआई के अभि दहिया ने जीत दर्ज की है। बता दें कि इस चुनाव में कुल 24 उम्मीदवार मैदान में हैं।
इस चुनाव से जुड़ा हर अपडेट पाने के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें-

LIVE Feed
जेपी नड्डा ने दी बधाई
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ट्वीट किया, 'स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों से प्रेरित होकर, एबीवीपी ने हमेशा हमारे युवाओं के दिलों में राष्ट्रवाद और निस्वार्थ सेवा की लौ जलाई है। मैं एबीवीपी के सभी कार्यकर्ताओं को डूसू चुनाव 2023 में उनकी जोरदार जीत के लिए बधाई देता हूं।''
संयुक्त सचिव सचिन बैंसला का बयान
डूसू चुनाव पर संयुक्त सचिव सीट पर एबीवीपी के विजयी उम्मीदवार सचिन बैसला का कहना है, ''हम छात्रों की सभी उम्मीदें पूरी करेंगे... हम छात्रों के बीच काम कर रहे थे और यही कारण है कि आज हम जीते... हमने एक खो दिया है'' आज सीट लेकिन अगली बार हम 4-0 सीटों से जीतेंगे...''
DUSU के चुनाव परिणाम घोषित, ABVP ने फिर दिखाया दम
DUSU के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं। ABVP को तीन सीटों पर बड़ी कामयाबी मिली है। वहीं NSUI को वाइस प्रेसिडेंट की पोस्ट मिली है। अध्यक्ष पद पर तुषार डेढ़ा ने जीत दर्ज की, सेक्रेटरी पद पर अपराजिता ने, ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर सचिन बैसला और उपाध्यक्ष की पोस्ट पर एनएसयूआई के अभि दहिया ने जीत दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications