दूसरे धर्म की लड़की से प्यार करने पर DU के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, दिल्ली के आदर्श नगर का मामला

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाले एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि ये मामला प्रेम प्रसंग का है। जानकारी के मुताबिक राहुल नामक ये लड़का किसी अन्य धर्म की लड़की से प्यार करता था। इसकी जानकारी लड़की के परिवार वालों को लग गई और लड़की पक्ष के लोगों ने ही राहुल की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

DU student beaten to death, delhi, delhi university, delhi university student, Delhi student beaten to death, delhi murder, murder in delhi, crime news, news crime, delhi news, दिल्ली विश्वविद्यालय, डीयू, दिल्ली, दिल्ली की खबरें, दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र की हत्या, छात्र की पीट पीटकर हत्या

वहीं मामले में पुलिस ने अब तो दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही तीन नाबालिगों को भी पकड़ा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राहुल के परिवार का कहना है कि उनका बेटा अंग्रेजी का ट्यूशन पढ़ाया करता था। लड़की के परिवार वालों की तरफ से फोन आया था, जिसमें उसे बाहर आने को कहा गया। जब राहुल घर से बाहर गया तो वहां करीब आठ से दस लड़के खड़े हुए थे।

इसके बाद यही लड़के राहुल को अपने साथ पकड़कर ले गए और उसकी काफी पिटाई की। उसे बेहद निर्दयता से पीटा गया था। राहुल के परिवार का कहना है कि जब उन्हें अपने बेटे के साथ मारपीट की जानकारी मिली तो वह घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां राहुल बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ मिला। इसके बाद उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़ी हर जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

मामले में डीसीपी उत्तरपश्चिम विजयंता आर्या ने कहा, 18 साल के राहुल को 7 अक्टूबर को बीजेआरएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने प्लीहा टूटने को पीड़ित की मौत का कारण बताया है। उन्होंने बताया कि राहुल जहांगीरपुरी की एक लड़की का दोस्त था। लड़की के परिवार वालों को ये पसंद नहीं था, तो उसके रिश्तेदारों ने राहुल के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। तीन नाबालिगों के अलावा जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम मोहम्मद राज और मनवार हुसैन हैं। डीसीपी ने साथ ही कहा है कि इस मामले को लोग कोई रंग देने की कोशिश ना करें क्योंकि ये दो परिवारों के बीच विवाद का मामला है।

आपको बता दें इस तरह के मामलों में बीते कुछ समय से बढ़ोतरी हो रही है। हाल ही में कर्नाटक से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। यहां अंतरजातीय विवाह के खिलाफ लड़की के परिवार वालों ने उसके प्रेमी को शादी के बहाने घर बुलाकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि लड़की और उसका प्रेमी कुछ महीनों पहले घर से भाग गए थे लेकिन युवती के पिता ने दोनों को बहला-फुसलाकर घर वापस बुला लिया। इसके बाद लड़की के पिता ने अपने बेटे और अन्य लोगों की मदद से प्रेमी का उसके बड़े भाई के सामने गला घोंटकर हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+