'क्या ऐसे बनेंगे विश्वगुरु'? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने रद्द किया आरजेडी सांसद मनोज झा का लेक्चर

दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक और कार्यक्रम को लेकर विवाद हो गया है। आरजेडी नेता और राज्यसभा सांसद मनोज झा का आरोप है कि अचानक से उनके लेक्चर को रद्द कर दिया गया। इसके लिए वो केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक 4 सितंबर को यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम होना है। जिसमें लेक्चर देने के लिए कई लोगों को आमंत्रित किया गया। इसमें मनोज झा का भी नाम शामिल था, लेकिन अब उनको नहीं आने को कहा गया है। ऐसे में मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया।

Delhi University

मामले में झा ने कहा कि मैं उस यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर हूं। मुझे 18 अगस्त को एक पत्र मिला कि 4 सितंबर को लेक्चर लेना है, लेकिन बुधवार सुबह उनके पास एक दूसरा पत्र आया, जिसमें बताया गया कि उनका लेक्चर रद्द कर दिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि पूरा कार्यक्रम नहीं रद्द हुआ है, सिर्फ मेरा लेक्चर रद्द किया गया है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि सेंटर फॉर प्रोफेशनल डेवलपमेंट फॉर हायर एजुकेशन (सीपीडीएचई) के इस कदम की जांच की जाए। उनके इस कदम से मैं आहत हूं।

झा ने कहा कि मेरी बातें संसद में हो सकती हैं, क्लास में हो सकती हैं। बीजेपी सांसदों को मेरी बात से दिक्कत नहीं, लेकिन यूनिवर्सिटी को है। ऐसे में जांच की जाए। ऐसे विश्व गुरु नहीं बन पाएंगे। इतने संकीर्ण सोच के लोग जो उच्च पद पर बैठे हैं, उनसे सवाल पूछना चाहिए।

पीएम को लिखेंगे पत्र
आरजेडी नेता ने कहा कि वो इस घटना के बारे में प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री का चिट्ठी लिखेंगे। साथ ही मांग करेंगे कि इस तरह के कनवेंशन पर तुरंत रोक लगाई जाए।

क्या है वजह?
मनोज झा के मुताबिक उनको कार्यक्रम रद्द होने की वजह नहीं बताई गई, ऐसे में और ज्यादा हैरान हैं। उनकी पार्टी भी इस घटना की निंदा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+