दिल्ली में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरी, एक की मौत, कई लोग मलबे में दबे
नई दिल्ली। दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। जबकि कई मजदूरों के अभी मलबे में दबे होने की सूचना है। स्वरूप नगर की इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार को अचानक ही इमारत की छत गिर गई जिसमें कई मजदूर दब गए। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम जारी है।
ये भी पढ़ें: मेरठ में लव जिहाद के नाम पर लड़की से अश्लीलता करने वाले पुलिसकर्मियों का सीएम योगी के जिले में तबादला

बताया जा रहा है कि स्वरूप नगर की गली नंबर 6 में ये इमारत गिरी है। वहीं, घटना स्थल के लिए एनडीआरएफ की टीम निकल चुकी है। फिलहाल मौके पर पुलिस की टीम स्थानीय लोगों की मदद से मलबे को हटाने में जुटी है। इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि हादसे के वक्त इमारत में कितने लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों की मदद से इमारत के मलबे को तेजी से हटाया जा रहा है।
इस हादसे में घायल मजदूरों को इलाज के लिए नजदीक अस्पताल ले जाया गया है। वहीं मृतक के शव के कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि घटनास्थल पर मौजूद मीडियाकर्मियों का ये भी कहना है कि उन्हें कवरेज से स्थानीय पुलिस रोक रही है।
ये भी पढ़ें: विवेक तिवारी मामले में 'हिंदू की हत्या' ट्वीट पर घिरे केजरीवाल, भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत












Click it and Unblock the Notifications