बेटे से बात कर रहे पिता को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, आरोपी मौके से भागा

नई दिल्ली: राजधानी के सरिता विहार इलाके में आश्रम की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक शख्स को कुचल दिया जिसके बाद उस शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बेटे ने आरोपी ट्रक चालक का पीछा कर उसे पकड़ लिया। मौके पर भीड़ भी जमा हो गई लेकिन किसी तरह ट्रक चालक भागने में कामयाब हो गया। मृतक की पहचान नरेश चंद्र के रूप में हुई जिनकी उम्र 58 साल बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाशी शुरू कर दी है।

delhi truck thrashes father who was talking to his son besides road.

पूरा मामला दिल्ली के सरिता विहार इलाके का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि विनय देर रात नोएडा से पेपर से भरा ट्रक लेकर लौट रहे थे और मदनपुर खादर बस स्टाप पर ट्रक साइड में कर कार से आए अपने पिता से बात करने लगे। तभी आश्रम की तरफ से आ रहे हरियाणा नंबर प्लेट ने पिता को टक्कर दे मारी और मौके से चालक फरार हो गया। लेकिन बेटे ने आरोपी का पीछा करना शुरू कर दिया।

सीएनजी पंप के पास बेटे ने ट्रक चालक को पकड़ लिया जहां मौके पर भीड़ जमा हो गई थी। फिर आऱोपी को भीड़ के पास छोड़ जबतक पिता के पास विनय पहुंचा उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जांच के लिए भेज दिया गया। बेटे ने पुलिस को पूरी बात बताई। लेकिन उधर, ड्राइवर भीड़ को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+