Traffic Advisory: दिल्ली के इन रास्तों पर आज से 3 मार्च तक रहेगा जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक अलर्ट
Traffic Advisory Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के महरौली में आज शुक्रवार (01 मार्च) सत्संग कार्यक्रम होने वाला है। इस सत्संग में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की आशंका है। इसको ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
ये सत्संग का कार्यक्रम भाटी माइंस रोड पर राधा स्वामी सत्संग कॉम्प्लेक्स में होने वाला है। दिल्ली पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि ये सत्संग कार्यक्रम एक मार्च से लेकर तीन मार्च तक चलेंगे।

इस कार्यक्रम में दिल्ली एनसीआर और पड़ोसी राज्यों के सभी हिस्सों से लगभग तीन लाख लोगों के शामिल हो सकते हैं।
Delhi Traffic Advisory: 1 से 3 मार्च तक इन-इन सड़कों पर रहेगा जाम?
- 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक भाटी माइंस रोड, महरौली-बदरपुर रोड, डेरा रोड, मुख्य छतरपुर रोड, अणुव्रत मार्ग, अब्दुल गफ्फार खान मार्ग, अंधेरिया मोड़ और महरौली-गुड़गांव रोड पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक रहेगा। इसलिए इन सड़कों पर ट्रैफिक की आवाजाही को कंट्रोल भी किया जाएगा।
- दिल्ली पुलिस ने कहा है कि असुविधा से बचने के लिए फरीदाबाद और गुड़गांव से यात्रा करने वाले लोगों को डेरा सीमा के जरिए राधा स्वामी सत्संग परिसर तक पहुंचने की सलाह दी गई है।
- दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी में कहा है कि भाटी माइंस रोड, बांध रोड, छतरपुर रोड और एसएसएन सड़क पर भारी और मध्यम वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही को कंट्रोल किया जाएगा।
- दिल्ली पुलिस ने कहा है कि हालांकि सभी आपातकालीन वाहनों को प्रतिबंधों के बावजूद जाने दिया जाएगा।
- एडवाइजरी में कहा गया है कि आपातकालीन वाहनों को डेरा रोड और मंडी रोड के बजाय महरौली-गुड़गांव रोड से यात्रा करने की सलाह दी जाती है।
- दिल्ली पुलिस ने यात्रियों से गुजारिश की है कि अगर संभव हो तो पर्सनल गाड़ी को छोड़कर सार्वजनिक परिवहन खासकर मेट्रो सर्विस का उपयोग करें।












Click it and Unblock the Notifications