पटाखों पर बैन के विरोध में पटाखों को हरी सब्जियों में रख व्यापारियों का प्रदर्शन

नईदिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के दिवाली पर ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल के आदेश केबाद में दिल्ली में व्यापारी विरोध कर रहे हैं। कोर्ट ने इस साल धुआं छोड़ने वाले पटाखों की जगह ग्रीन पटाखों को बेचने का निर्देश दिया है। दिल्ली के सदर बाजार वेलफेयर एसोसिएशन ने इस पर हरी सब्‍जी लेकर अपना विरोध जताया है। व्यापारियों ने पटाखों को सब्जियों के भीतर रख विरोध जताया। हरजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि हमने तो आलू बम बनाया है। भिंडी बम बनाया है, शिमला मिर्च बम, प्याज चकरी बनाया है।

Delhi traders protest against SC order on green crackers by putting firecrackers inside vegetables

सदर बाजार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्‍यक्ष एचएस छाबड़ा ने कहा, हमें ग्रीन पटाखों की जानकारी नहीं थी। ग्रीन पटाखों की जानकारी समय पर नहीं मिलने के कारण यह पटाखे बाजार में नहीं उपलब्‍ध हो सके और व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा है। छाबड़ा का कहना है कि हमने एसएचओ से इस बारे में पूछा तो उन्‍होंने इसकी पूरी लिस्‍ट देने की बात कह अगले दो तक हमें इंतजार ही कराया। कोई लिस्‍ट या जानकारी हमें नहीं दी गई, इसके चलते बाजार में ग्रीन पटाखे नहीं आ सके।

Delhi traders protest against SC order on green crackers by putting firecrackers inside vegetables

दिल्ली के व्यापारी ग्रीन पटाखों से अनजान हैं। दिल्ली के दूसरे पटाखा विक्रेताओं का कहना है कि पिछले साल पटाखों की बिक्री पर पाबंदी लगने के कारण करोड़ों रुपये के पटाखों को गोदाम में रखना पड़ा। इस साल भी पटाखा बिक्री के लिए कई दुकानदारों ने गोदामों में माल भर लिया था, लेकिन अचानक से ग्रीन पटाखा बिक्री करने का आदेश आ गया। ऐसे में व्यापारियों को समझ में ही नहीं आ रहा है कि ग्रीन पटाखे कहां से लाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+