दिल्ली: हॉलीवुड फिल्म 'बेबी ड्राइवर' देखकर बैंक लूटने पहुंचा था व्यापारी, हुआ ये हाल

नई दिल्ली। दिल्ली में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जहां पर लुटरों ने हॉलीवुड फिल्म 'बेबी ड्राइवर' से देखकर बैंक लूटने की कोशिश की है। लूट की इस घटना को 2 जुलाई को शहादरा में स्थित महिंद्रा कोटक बैंक में अंजाम दिया गया। हालांकि बैंक के गार्ड की वजह से लूटरे बैंक लूटने में सफल नहीं हुए। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक घटना के मुख्य आरोपी का नाम प्रभजोत सिंह जो कि कपड़ा व्यापारी है।

बिजनेस में नुकसान होने के बाद बनाया था प्लान

बिजनेस में नुकसान होने के बाद बनाया था प्लान

लेकिन कपड़े के व्यापार में नुकसान होने के बाद उसने हॉलीवुड फिल्म बेबी ड्राइवर से प्रेरणा लेकर बैंक को लूटने की साजिश रची थी। लेकिन जब बैंक लूटने के लिए वो पूरे प्लान के तहत पहुंचे लेकिन संयोग वस सुरक्षा गार्ड वहां मौजूद था जो कि लूटरे के साथ हाथापाई करने करने लगा और लू

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस

आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय प्रभजोत सिंह और 19 वर्षीय सुखदेव सिंह के रूप में हुई है, जबकि उनका तीसरा साथी अभी भी फरार है। इसके अलावा एक और आरोपी जिसने घटना को अंजाम देने के लिए दोनों को पिस्तौल मुहैया कराई थी वह भी अभी फरार है। जांच में जुटी पुलिस ने बैंकों के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज भी खंगाली थी। ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

वारदात से एक हफ्ते पहले की थी बैंक की रेकी

वारदात से एक हफ्ते पहले की थी बैंक की रेकी

पुलिस ने बताया है कि आरोपियों ने लूट की इस वारदात को अंजाम देने से एक हफ्ते पहले बैंक की रेकी की थी। पुलिस उपायुक्त मेघना यादव के अनुसार लूटरों ने नगदी लोड होने के दौरान लूट की इस घटान को अंजाम देने की प्लानिंग की थी। प्रभजोत ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि कोटक महिंद्रा बैंक की कनॉट प्लेस शाखा में उसका खाता है और वह कृष्ण नगर शाखा से लेनदेन भी करता था। जहां से उसे बैंक के बारे में सूचना मिली थी। आरोपी की दूसरा साथी सुखदेव जो कि छात्र है और दिल्ली से 50 किलोमीटर दूर मेरठ में रह कर कंप्यूटर कोर्स कर रहा है। पुलिस ने इस घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आपको बता दें कि इससे पहले भी फिल्म देखकर बैंक लूट की घटना की खबरे देखने को मिल चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+