दिल्ली एयरपोर्ट समेत 3 अस्पतालों को भी बम से उड़ाने की धमकी, सर्च अभियान तेज

Delhi News: दिल्ली के बुराड़ी अस्पताल में बम की धमकी को लेकर एक ईमेल के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई। मौके पर बम निरोधक टीमों के साथ अधिकारी पहुंचे और सर्च अभियान शुरू किया गया। हालांकि अब तक किसी तरह के विस्फोटक की बरामदगी नहीं हुई है। सर्च अभियान में जुटी टीमें लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। इसके अलावा इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

पुलिस के मुताबिक रविवार को बुराड़ी सरकारी अस्पताल और मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में बम की धमकी वाला ईमेल मिला था। बयान में कहा गया कि मौके पर स्थानीय पुलिस, बम निरोधक टीमें (बीडीटी) अस्पताल में हैं। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

Delhi bomb threat

इसके अलावा दिल्ली के एक और अस्पताल में बम की धमकी मिली है। दिल्ली फायर सर्विस ने एक बयान में कहा कि डाबरी इलाके में स्थित दादा देव अस्पताल को भी बम की धमकी वाला ईमेल मिला है। स्थल पर बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर भेजा गया।

दिल्ली फायर सर्विस ने एक बयान में कहा कि बुराड़ी सरकारी अस्पताल और मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में बम की धमकी वाला ईमेल मिला, तलाशी अभियान जारी है।

वहीं दिल्ली फायर सर्विस की ओर जारी एक बयान में कहा गया है कि दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला है।

ये पहला मौका नहीं है जब दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) एयरपोर्ट को परमाणु बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इससे पहले 5 अप्रैल को विमान में चढ़ने से पहले यात्रियों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान दो यात्रियों एयरपोर्ट को परमाणु बम से उड़ाने की धमकी दी। इस धमकी के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

फरवरी में भी ऐसा ही मामला सामने आया। जब दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसकी जानकारी तब हुई जब कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट में बम की सूचना दी गई थी। इसके बाद अधिकारियों ने आनन-फानन में एयरपोर्ट समेत विमान की चेकिंग की। हालांकि ये धमकी फर्जी थी, जांच के दौरान एयरपोर्ट पर कुछ भी नहीं मिला।

इससे पहले 4 स्कूलों को मिली थी बम की धमकी
स्कूलों में बम की धमकी बात करें तो इसी महीने पहली तारीख को दिल्ली और नोएडा में कुल मिलाकर चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी इससे मिल चुकी है। जिसके बाद स्कूल को खाली कराया गया था। पहला मामला मामला द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल का था, जहां स्कूल में बम होने की सूचना पर दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां पहुंची थीं। वहीं दूसरा मामला दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल का था। जहां आज सुबह बम की धमकी से संबंधित एक ईमेल मिला। जबकि तीसरा दिल्ली के संस्कृति स्कूल में बम रखे होने की धमकी दी गई थी। चौथा मामला नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल का था। जहां बम की धमकी से संबंधित एक ईमेल भेजा गया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+