Delhi Terror Module: आतंकियों ने शख्स का किया था 'सर तन से जुदा', वीडियो पाकिस्तान भेजा
हाल ही में दिल्ली से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ में अहम खुलासे हो रहे हैं।

हाल ही में दिल्ली पुलिस ने राजधानी में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया था, जिसके तहत दो संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी हुई। इन दोनों की पहचान नौशाद और जगजीत जस्सा के रूप में हुई। इनसे पूछताछ के आधार पर पुलिम टीम ने एक शव बरामद किया था, जिसके कई टुकड़े हुए थे। अब इस मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपियों ने एक व्यक्ति के सिर को काट दिया और फिर उसके शरीर के कई टुकड़े किए। उन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और फिर उसे पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेजा।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस अभी तक मृतक की पहचान नहीं कर पाई है। उसके शरीर के अलग-अलग हिस्से बरामद हुए हैं। उसके हाथ पर त्रिशूल का टैटू बना था। उसकी उम्र 21 साल बताई जा रही और प्रारंभिक जांच में पता चला कि उसको ड्रग्स की लत थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नौशाद को पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह हरकत-उल अंसार के ऑपरेटर सोहेल ने "प्रभावशाली हिंदुओं" को मारने का काम सौंपा था।
वहीं दूसरी ओर जगजीत सिंह खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डल्ला के संपर्क में था। उसको भारत में सिख अलगाववादी संगठन खालिस्तान के प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि वो 14-15 दिसंबर को उस शख्स को नौशाद के घर लेकर आए थे। इसके बाद उन्होंने उसका गला घोंट दिया। फिर उसका सिर कलम कर उसका वीडियो पाकिस्तान में बैठे सोहेल को भेजा। ये वीडियो 37 सेकेंड का था। आगे की जांच में पता चला कि नौशाद हत्या और जबरन वसूली के मामलों में जेल में बंद था। वहां पर उसकी मुलाकात सोहेल से हुई थी। जेल में वो लाल किले पर हुए हमले के आरोपी आरिफ मोहम्मद से भी मिला था। जेल से रिहा होने के बाद सोहेल पाकिस्तान चला गया और वहां से वो नौशाद के संपर्क में था।












Click it and Unblock the Notifications