दिल्ली: पीएम मोदी से मिले तेलंगाना के सीएम KCR, राज्य में IPS अधिकारियों की संख्या बढ़ाने का किया अनुरोध
नई दिल्ली, 3 सितंबर। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान सीएम चंद्रशेखर राव ने पीएम मोदी से राज्य और जिलों में निर्माण के मद्देनजर आईपीएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया। इसके अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने राज्य में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के लिए 60:40 के अनुपात (राज्य का 60 प्रतिशत हिस्सा और केंद्र का 40 प्रतिशत हिस्सा) को दरकिनार कर 100 प्रतिशत धन की मांग की और कहा कि आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे राष्ट्रीय महत्व के हैं।

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पीएम मोदी को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें कहा गया था कि आवंटन से आईपीएस अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रीय इकाइयों में आयुक्तों / पुलिस अधीक्षकों / जोनल डीआईजीएसपी / मल्टी जोनल आईजीएसपी के रूप में पोस्टिंग में मदद मिलेगी। वर्तमान में इन क्षेत्रीय इकाइयों में कैडर के कोई स्वीकृत पद नहीं हैं। दिल्ली दौरे पर पहुंचे सीएम केसीआर ने गुरुवार को टीआरएस पार्टी कार्यालय के लिए भूमि पूजा किया, इसके बाद 1 सिंतबर को वह दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। केसीआर के नेतृत्व वाली सरकार ने 33 जिले बनाए हैं, पहले राज्य में जिलों की संख्या सिर्फ 10 थी। सीएम केसीआर ने राव ने केंद्र से जिलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 21 जवाहर नवोदय विद्यालयों को मंजूरी देने का भी अनुरोध किया।
यह भी पढ़ें: ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में बोले पीएम मोदी, भारत-रूस की दोस्ती हर मौके पर खरी उतरी
तेलंगाना में कपड़ा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने मोदी से वारंगल टेक्सटाइल पार्क के लिए एकमुश्त अनुदान के रूप में 1,000 करोड़ रुपए देने का अनुरोध किया। उन्होंने प्रधानमंत्री से आंध्र प्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के वादे के अनुसार राज्य में एक जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना के काम में तेजी लाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले ही इस उद्देश्य के लिए वारंगल के पास 200 एकड़ जमीन की पहचान कर चुकी है। सीएम ने पीएम मोदी को बताया कि हैदराबाद विश्वविद्यालय में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, इसके साथ ही उन्होंने पीपीपी मॉडल के तहत करीमनगर में एक भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) के अलावा राज्य के लिए एक भारतीय प्रबंधन संस्थान को मंजूरी देने का अनुरोध किया।
-
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड -
Aaj Ka Match Kon Jeeta 8 March: आज का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल, टी20 विश्व कप -
Gold Rate Today: जंग में ठंडी पड़ी सोने की कीमत! ₹5060 सस्ता गोल्ड, आपके शहर में आज क्या है 22K-18K का भाव? -
Aaj Ke Final Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के फाइनल मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत vs न्यूजीलैंड -
Athira Struggle Story: याददाश्त गंवाई-व्हीलचेयर बनी साथी, फिर भी UPSC में गाढ़े झंडे! IAS बनने में कितनी दूरी? -
Bihar Next CM:कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? बेटे की राजनीति में एंट्री से पहले CM नीतीश ने कर दिया ऐलान! -
Aaj Ka Final Match Free Mei Live Kaise Dekhe: आज का फाइनल मैच फ्री में लाइव कैसे देखें- भारत vs न्यूजीलैंड -
Mumbai Gold Silver Rate Today: महिला दिवस पर सोना-चांदी ने फिर किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में गर्मी और पॉल्यूशन के टॉर्चर से कब मिलेगी राहत? बारिश पर आ गया IMD का बड़ा अपडेट -
T20 World Cup 2026 : सच निकली मशहूर ज्योतिषी की भविष्यवाणी, भारत बना विश्वविजेता? -
PM Kisan 22nd Installment: 22वीं किस्त से पहले सरकार ने हटाये लाखों नाम, आपके खाते में कब आएंगे पैसे?












Click it and Unblock the Notifications