छात्रा ने लगाया था वीर्य वाले गु्ब्बारे फेंकने का आरोप, फॉरेंसिक जांच में सब फुस्स

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में होली के एक दिन पहले यानि दो मार्च को गुब्बारे में सीमेन बैलून फैंकने को लेकर केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद छात्रा के कपड़ों को फॉरेंसिंक जांच के लिए भेजा गया था, लेकिन फॉरेंसिक जांच में सीमेन की कोई भी बात सामने नहीं आई है। यहां तक की पीड़िता के कपड़ों से सीमेन का कोई धब्बा तक नहीं मिला है। बता दें, एक छात्रा ने ग्रेटर कैलाश थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर वीर्य से भरे हुए गुब्बारे फेंके।

Delhi Student allegation on Semen In Holi Balloon Forensic Test Rules Out

शिकायत करने वाली छात्रा दिल्ली के श्री राम कॉलेज की छात्रा है। छात्रा ने इस मामले में जांच की मांग की थी। जिसके बाद लड़की के कपड़ों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया, लेकिन दो महिने बाद आई जांच रिपोर्ट में पीड़िता के दावों को नकार दिया है।

इस मामले में दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया का कहना है कि , ये मामला इण्डियन पीनल कोड की धारा 188 (सरकारी आदेशों की अवहेलना) के तहत दर्ज किया गया था। कहा गया था कि गुब्बारों में किसी किस्म का रंगीन पदार्थ भरा हुआ था। जिसे बिना अनुमति के किसी के ऊपर फेंकना सीआरपीसी की धारा 144 का उल्लंघन है।'

ये भी पढ़ें- Gaganshakti 2018: इंडियन एयरफोर्स के फाइटर जेट्स की दहाड़ से हिला आसमान भी

छात्रा ने आरोप लगाया था कि उस पर अमर कॉलोनी बाजार में एक वीर्य से भरे गुब्बारे को फेंका गया। वहीं जांच में इस तरह की किसी भी बपात को खारिज किया गया है। छात्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके कहा था कि वो रिक्शा से दोपहर को घर वापस जा रही थी, इसी दौरान किसी ने उस पर तरल भरा गुब्बारा फेंका।

जब उसने इस बात को दूसरी महिलाओं को बताया तो उनका कहना था कि ये गुब्बारा वीर्य से भरे हुए हैं। इसके बाद छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस ने बताई फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई, 'रात को WhatsApp पर पूछते हैं क्या पहना है'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+