7 साल की मासूम को अगवा कर हत्या, पार्क में मिली रस्सियों से बंधी लाश, रेप की आशंका

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। निहाल विहार इलाके में एक सात साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मासूम बच्ची को शनिवार रात किसी ने अगवा कर लिया था। पुलिस के मुताबिक, बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ घर के बाहर कुछ खाने-पीने की चीजे लाने के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। जब घर के पास ही पार्क में उसका शव रस्सियों में बंधा मिला तो इलाके में हड़कंप मच गया।

7 साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या

7 साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या

बच्ची के हाथ पैर बंधे थे और उसके सिर पर चोट के निशान थे जबकि गले में फंदा लगा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। आशंका जताई जा रही है दरिंदों ने बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या की होगी। पुलिस इस बाबत अभी कुछ नहीं बता रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

रेप की आशंका, पुलिस ने कहा- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का है इंतजार

रेप की आशंका, पुलिस ने कहा- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का है इंतजार

पुलिस अभी हत्या के कारणों पर खुलकर बात करने से कतरा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मृत बच्ची के पिता फैक्ट्ररी में काम करते हैं और बच्ची पास के स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा थी। शनिवार देर रात करीब 9 बजे बच्ची अपनी बहन के साथ चाऊमीन लेने गई थी लेकि उसकी तो बहन घर आ गई लेकिन वो घर नही आई। इसके बाद घरवालों ने बच्ची की काफी तलाश की, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। उसके बाद परिजनों ने देर रात निहाल विहार थाने में बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

हत्या का मुकदमा दर्ज

हत्या का मुकदमा दर्ज

पुलिस को आशंका है कि किसी जान-पहचान वाले आसपास के ही शख्स ने इस अपराध को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, बच्ची का शव बरामद होने के बाद घरवालों को रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि लापता होने की शिकायत के बाद पुलिस ने तलाशी तेज की होती तो शायद उनकी बच्ची जिंदा होती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+