दिल्ली में शांतिपूर्ण चुनाव की पूरी तैयारी : निर्वाचन आयोग

Delhi all set for peaceful polls: Election Commission
नई दिल्ली। दिल्ली में पांचवें विधानसभा गठन के लिए बुधवार को चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिल्ली निर्वाचन आयोग ने कहा है कि दिल्ली में मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।बुधवार को जब 11,913 मतदान केंद्रों पर 1,19,32,067 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे तो उनकी सुरक्षा के लिए 92,615 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय देव ने संवाददाता सम्मेनल में मतदान से संबंधित तैयारियों का ब्यौरा देते हुए कहा, "दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान सिविल कर्मचारी और अर्धसैनिक बलों के 47,972 जवान, 32,801 दिल्ली पुलिसकर्मी और 11,842 दिल्ली होमगार्ड सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे।"

विजय देव ने आगे कहा कि बुधवार को दिल्ली मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से, तथा दिल्ली परिवहन निगम की सेवाएं सुबह 3 बजे से शुरू होंगी, ताकि मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचने में आसानी हो।

महिला मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग ने विशेष यातायात की व्यवस्था की है। देव ने आगे बताया कि शहर में नौ आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जो मतदाताओं को संशोधित अवसंरचनात्मक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उठाया गया एक विशेष कदम है।

देव ने बताया, "शहर में सभी मतदान केंद्रों पर कुल 11,913 मतदान उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।"

उन्होंने आगे बताया कि निर्वाचन आयोग ने आपात व्यवस्था के रूप में अपने पास 1,557 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और 1,809 मतपत्र सुरक्षित रख लिए हैं।

देव ने कहा, "शहर के 630 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर 730 वीडियो कैमरे लगाए गए हैं।"

चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर देव ने बताया कि मतदान से पहले आखिरी दिन 570 बचाव के कदम उठाए गए, तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा चुनावी माहौल में शांतिभंग का प्रयास करने के कारण 48 गैर जमानती वारंट जारी किए गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+