Delhi Services Bill: दिल्ली सेवा विधेयक 2023 लोकसभा में पारित, विपक्ष ने सदन से किया वॉकआउट
10Delhi Services Bill 2023: लोकसभा में चर्चा के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित हो गया है। जिसके बाद विपक्ष के नेताओं ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
दिल्ली सेवा बिल लोकसभा में गुरुवार को ध्वनिमत से पास हो गया है। हालांकि बिल को लेकर होने वाली वोटिंग के दौरान विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

आप सांसद मानसून सत्र से निलंबित
गुरुवार को लंबी चर्चा के बाद लोकसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पास हो गया। वहीं वोटिंग के दौरान जब स्पीकर ओम बिड़ला बोल रहे थे, तब आप सांसद सुशील कुमार रिंकू ने आसन पर कागज फाड़कर फेंका, जिसके बाद लोकसभा के शेष मानसून सत्र के लिए उनको निलंबित कर दिया गया।
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने प्रस्ताव पेश किया। स्पीकर ओम बिरला ने फैसले की घोषणा करने से पहले सदन की मंजूरी मांगी। फिलहाल लोकसभा की कार्यवाही कल 4 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
Recommended Video
विपक्ष में सन्नाटा छा गया: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि गृह मंत्री ने जिस अंदाज में सदन में न सिर्फ दिल्ली बिल पर बात की बल्कि विपक्ष द्वारा बनाए गए भ्रम के माहौल को भी तोड़ा और तथ्य भी पेश किए। विपक्ष में सन्नाटा छा गया। वे कुछ भी उत्तर नहीं दे सके क्योंकि उनके पास कोई उत्तर नहीं था। सच एक बार फिर देश के सामने आया।
गृह मंत्री ने प्रभावशाली भाषण दिया: रविशंकर प्रसाद
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि गृह मंत्री ने प्रभावशाली भाषण दिया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे महत्वपूर्ण सार्वजनिक मुद्दों पर चर्चा से भागते हैं और कार्यवाही में बाधा डालते हैं। केजरीवाल सरकार की सच्चाई आज सामने आ गई।
भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की प्रतिक्रिया
वहीं भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि विपक्ष शर्मिंदा था। उनमें वोट देने की हिम्मत नहीं थी, इसलिए उन्होंने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने 9 विधेयकों पर चर्चा नहीं की, लेकिन वे अपने गठबंधन को बचाने के लिए इस विधेयक पर चर्चा करने आए। उन्होंने इस विधेयक का विरोध नहीं किया लेकिन वॉक-आउट किया।












Click it and Unblock the Notifications