... तो इस वजह से बढ़ रही है गर्मी, अगले सप्ताह 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता तापमान
Recommended Video

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। बुधवार को दिल्ली की हवा में बदलाव देखा गया और गर्मी एकाएक बढ़ गई। वहीं गुरुवार को गुर्मी कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक इसकी मुख्य वजह उत्तर पश्चिम की हवाएं हैं जिसने बलूचिस्तान की गर्म हवा के असर को कम किया। बलूचिस्तान की ओर से आने वाली हवाओं की वजह से मौसम में बदलाव दर्ज किया जा रहा है।

गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीं पालम(दिल्ली) का तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को दिल्ली का तापमान 38.6 और पालम का तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस था।
मौसम विभाग के मुताबिक हवा की दिशा में अब बदलाव हो रहा है, जिसका मुख्य कारण उत्तर-पश्चिम की तरफ से आने वाले हवा है। इसी हवा के कारण आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग ने संभावन जताई है कि शुक्रवार को तापमान 36 और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इसके बाद चार अप्रैल से दिल्ली में एक बार फिर तेजी से गर्मी बढ़ेगी और तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा।
मौसम का पूर्वानुमान करने वाली वेबसाइट स्काईमेट वेदर ने अनुमान लगाया है कि एक अप्रैल को दिल्ली वालों का जबर्दस्त गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इस सीजन में पहली बार तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। हालांकि 11 से 12 अप्रैल को बारिश की भी संभावना है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में आठ साल बाद मार्च में इतनी गर्मी, पारा पहुंचा 40 के पार












Click it and Unblock the Notifications