दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आप ने शुरु किया अभियान
नई दिल्ली। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को घोषणा की कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को आगे बढ़ाने के लिए वह एक जुलाई से अभियान शुरू करेगी। इसमें हर इलाके से चुने हुए प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा और दिल्ली को पूर्ण राज्य बनने की जरूरत क्यों है, इस पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा पार्टी एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाने जा रही है। 3 से 25 जुलाई तक पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली के 10 लाख परिवारों के बीच जाएंगे। उन्हें बताएंगे कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाना क्यों जरूरी है। लोगों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का लिखा एक लेटर भी दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) केंद्र सरकार के अधीन हो सकता है, जबकि बाकी की दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए। राय ने कहा कि अगर दिल्ली पूर्ण राज्य बनती है तो यहां के बच्चों को एडमिशन के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि, रोजगार में तेजी आएगी। बेघरों के लिए घर बनाए जा सकेंगे। कच्ची कॉलोनियों को एक महीने में पक्का किया जा सकेगा। अभी विकास के कामों में जो बाधाएं आ रही हैं, उसकी बड़ी वजह दिल्ली का पूर्ण राज्य नहीं होना है।