Delhi election results: चुनाव आयोग के मुताबिक ये है सबसे सटीक रुझान, BJP को इतनी सीटें

नई दिल्ली- चुनाव आयोग ने दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों का रुझान बता दिया है। इसके मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी दोबारा भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापस करती दिख रही है। लेकिन, बीजेपी ने कई एग्जिट पोल के नतीजों को पलटते हुए उम्मीदों से थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया है। खास बात ये है कि बीजेपी के वोट प्रतिशत में भारी इजाफे का रुझान नजर आ रहा है।

Delhi results-According to the Election Commission, this is the most accurate trend

चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी 62 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 08 सीटों पर आगे है। कांग्रेस का कोई भी उम्मीदवार किसी भी विधानसभा सीट में आगे नहीं चल रहा है।

जहां तक वोट प्रतिशत की बात करें तो आम आदमी पार्टी को 53 फीसदी से ज्यादा और भाजपा को करीब 39 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं। जबकि, कांग्रेस को करीब 4 फीसदी वोट ही मिलते नजर आ रहे हैं। इस हिसाब से 2015 चुनाव के मुकाबले आम आदमी पार्टी को थोड़ा नुकसान होता दिख रहा है, जबकि बीजेपी को करीब 7 फीसदी ज्यादा वोट मिलते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इतने वोट के अनुसार उसे सीटों में उस हिसाब से बढ़त नहीं मिली है। हालांकि, पिछली बार पार्टी के पास महज तीन सीटें थीं, जबकि इस बार वह 08 सीटों पर आगे है।

आपको फिर बता दें कि ये महज रुझान है, जिसमें अंतिम परिणाम में अंतर होने की संभावना रहेगी।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए शनिवार को चुनाव हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+