Coronavirus: दिल्ली में 24 घंटे में 337 नए केस, रिकवरी रेट 98% के करीब
नई दिल्ली, 9 जून। दिल्ली में कोरोना का कहर खत्म होता दिख रहा है। नए केसों की संख्या में भी कमी आ रही है। इसी के साथ पॉजिटिविटी रेट भी नीचे आ रही है। बात अगर बीते 24 घंटे की करें तो दिल्ली में कोरोना के 337 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण के चलते 36 लोगों को जान गंवानी पड़ी। वहीं दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मामले भी 5 हजार के नीचे आ गए हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में अभी 4511 सक्रिय मरीज हैं। इसके अलावा दिल्ली में होम आइसोलेशन में 1555 मरीज हैं।

दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की दर घटकर 0.31 फीसदी हो गई है। 11 मार्च को भी ये दर 0.31 फीसदी थी। वहीं रिकवरी दर बढ़कर 97.95 फीसदी हो गई है। 13 मार्च को रिकवरी दर 97.95 फीसदी थी। देश की राजधानी दिल्ली में 24 घंटे में 752 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। इस तरह कुल डिस्चार्ज हुए मरीजों का आंकड़ा 14,00,913 पर पहुंच गया है।24 घंटे में हुए 73,241 टेस्ट हुए, इस तरह से टेस्ट का कुल आंकड़ा 1,99,67,045 हो गया है।
आपको बता दें कि दिल्ली के साथ साथ देश में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। दो महीनों से भी ज्यादा समय के बाद मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमण के एक लाख से कम मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 संक्रमण के 86,498 नए मामले दर्ज किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications