Delhi Updates: बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना से एक भी मौत नहीं, सामने आए 51 नए केस

नई दिल्ली, 03 अगस्त । देश की राजधानी दिल्ली में अब कोरोना केस में कमी आती दिख रही है, हालांकि खतरा अभी टला नहीं है । स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सोमवार को कोरोना के 51 नए केस सामने आए हैं और एक भी डेथ नहीं हुई है, जबकि 95 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं। दिल्ली में इस वक्त एक्टिव केस 538 हैं, जबकि रिकवरी केस का आंकड़ा 14,10,809 पहुंच गया है। तो वहीं पॉजीटिविटी रेट 0.9 प्रतिशत हो गया है।

Delhi: बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना से एक भी मौत नहीं

सबको सतर्क रहने की काफी जरूरत

भले ही देश में कोरोना के केस कम हुए हैं लेकिन अभी भी सबको सतर्क रहने की काफी जरूरत है। एम्‍स प्रमुख ने चेतावनी दी है कि भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर "inevitable" है, इसलिए सभी को काफी सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि जरा सी लापरवाही फिर से भयानक रूप ले सकती है।

Delhi: बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना से एक भी मौत नहीं

एक करोड़ से ज़्यादा लोगों को लगा टीका

Recommended Video

    Coronavirus India update: पिछले 24 घंटे में 30,549 new COVID19 cases, 422 मौतें | वनइंडिया हिंदी

    तो वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा था कि दिल्ली में अभी तक एक करोड़ से ज़्यादा वैक्सीन लग चुकी हैं। जिसमें वैक्सीन की एक डोज 74 लाख लोगों को लगी हैं, जबकि 26 लाख लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज़ लग चुकी है । सीएम ने कहा था कि दिल्ली की आबादी करीब 2 करोड़ है, जिसमें से हमने 1 करोड़ लोगों को टीका लगाने में सफलता हासिल कर ली है। मालूम हो कि दिल्ली सरकार ने राजधानी में अनलॉक की प्रक्रिया के तहत कई तरह की आर्थिक गतिविधियों में छूट दे रखी है। लेकिन कोरोना वायरस नियमों को लेकर अभी भी सख्ती जारी है और सभी को प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है।

    Delhi: बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना से एक भी मौत नहीं

    स्कूल खोलने पर फिलहाल कोई विचार नहीं

    कोरोना के केस कम होने पर सोमवार से कई राज्यों में स्कूल खुल गए हैं, ऐसे में दिल्ली में भी स्कूल खुलेंगे इस बारे में जब उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल दिल्ली में फिर से स्कूलों को खोलने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। लेकिन इस बारे में जनता से जो सुझाव मिले हैं, हम उन सुझावों की समीक्षा कर रहे हैं, इस बारे में जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+