दिल्ली पर सर्दी का सितम, उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट जारी

नई दिल्ली। बारिश के बाद दिल्ली में ठंड लगातार बढ़ रही है। सोमवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री तक पहुंच गया। मंगलवार से सर्दी का कहर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दिल्ली में और ठंड बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आएगी। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। मंगलवार को पारे में और गिरावट देखने को मिली है।

 Delhi records seasons coldest day Cold wave alert in north India

मौसम विभाग ने 21 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पश्चिमी यूपी व उत्तरी राजस्थान में शीत लहर चलने की भविष्यवाणी की है। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद बीते दो दिनों से उत्तर भारत में सर्द हवाएं चल रही हैं और कंपकंपा देने वाली सर्दी महसूस हो रही है। वहीं अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले रविवार को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी और तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं 20, 21, 22 दिसंबर को दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने की भविष्यवाणी की गई है। स्काइमेट के अनुसार 13 दिसंबर को दिल्ली में हवाओं की दिशा में बदलाव हुए थे। उसी समय से दिल्ली में नॉर्थ और नॉर्थ-वेस्ट की तरफ से हवाएं आ रही हैं। ये हवाएं काफी ठंडी और सूखी होती हैं जिसकी वजह से दिल्ली में ठंडक बढ़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+