झमाझम बारिश से दिल्ली-NCR में मौसम हुआ दिलकश लेकिन यहां के लिए जारी हुआ Red Alert
नई दिल्ली। देश के दिल यानी की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बुधवार सुबह हुई बारिश के कारण मौसम काफी दिलकश हो गया है, आपको बता दें कि यहां कल से ही यहां बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है, मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में आज भी बारिश के आसार हैं, विभाग का कहना है कि न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य औसत से तीन डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
झमाझम बारिश ने दिल्ली-NCR में मौसम हुआ दिलकश
बारिश का ये दौर गुरुवार तक भी जारी रहेगा, फिलहाल बारिश होने के कारण दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस से राहत मिल गई है, दिल्ली में मॉनसून ने पांच जुलाई को ही दस्तक दे दी थी लेकिन उसके बाद इसकी बेरुखी बनी हुई थी, लेकिन लगता है कि अब रूठा मॉनसून यहां मान गया है।

केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट
फिलहाल मॉनसून की वजह से जहां दिल्लीवासी और एनसीआर के लोग काफी खुश हैं वहीं देश के अन्य राज्यों में बारिश के कारण आफत आई हुई है, मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विभाग
यही नहीं भारतीय मौसम विभाग ने 18 जुलाई को इडुक्की और मल्लपुरम जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, केरल के ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना है। तिरुवनंतपुर, कोल्लम कोट्टायम समेत ज्यादातर इलाकों में बारिश का अनुमान है।

अगले कुछ घंटों के दौरान यहां हो सकती है भारी बारिश
जबकि स्काईमेट के मुताबिक अगले कुछ घंटों के दौरान पूरी दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, झज्जर, सोनीपत, नोएडा और गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अलावा अगले 24 से 36 घंटों के भीतर उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, बद्रीनाथ, चमोली, चंपावत, गढ़वाल, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार बन रहे हैं। वहीं कुछ स्थानों पर भूस्खलन की भी आशंका जताई गई है।
-
Delhi Weather: बारिश गई, अब गर्मी का कहर शुरू, 40 जाएगा पारा, घर से निकलने से पहले देखें वेदर रिपोर्ट -
उत्तराखंड: नंदौर वन्यजीव अभ्यारण्य ने जैव विविधता गैलरी का अनावरण -
UP Board 10th-12th Result 2026 Date: यूपी बोर्ड रिजल्ट का कब खत्म होगा इंतजार? आ गया लेटेस्ट अपडेट -
Dulhan Kalpana ने सुहागरात से पहले की ऐसी डिमांड, सन्न रह गया दूल्हा, इनकार पर जिंदा जलाने की कोशिश -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच'












Click it and Unblock the Notifications