दिल्ली: वोटिंग से पहले राहुल-प्रियंका दो और सोनिया गांधी 1 मेगा रैली करेंगी संबोधित, ये हैं तारीखें
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर अपनी दावेदारी पक्की करने के लिए सभी राजनीतिक दलों में होड़ लगी हुई है। अभी तक मैदार में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी ही नजर आ रही थी लेकिन अब कांग्रेस ने भी रैलियां तेज कर दी हैं। दिल्ली की सत्ता में वापसी के लिए इस बार कांग्रेस के दिग्गज चुनाव प्रचार करने वाले हैं।

चुनाव प्रचार में उतरी कांग्रेस
बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। पिछले विधानसभा चुनाव में 'आप' से मिली करारी हार को भुनाते हुए कांग्रेस एक बार फिर चुनाव मैदान में उतर चुकी है। वोटिंग से ठीक पहले कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली में मेगा रैली को संबोधित करने वाले हैं।
Congress leaders Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra to campaign in Delhi on 3rd and 4th February. (file pics) #DelhiElections2020 pic.twitter.com/5Mqk2XBCBb
— ANI (@ANI) January 31, 2020
राहुल-प्रियंका दो रैली करेंगे संबोधित
दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए जहां राहुल और प्रियंका गांधी दो दिन जनता के बीच जाएंगे वहीं, सोनिया गांधी एक रैली को संबोधित करेंगी। मिली जानकारी के मुताबिक राहुल और प्रिंयका गांधी वाड्रा 3 और 4 फरवरी को रैली करेंगे। कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी 5 फरवरी को शास्त्री पार्क इलाके में रैली को संबोधित करेंगी।
Delhi: Congress Interim President Sonia Gandhi to address an election rally in Shastri Park area on 5th February. #DelhiElections2020 pic.twitter.com/8a74CKTSw3
— ANI (@ANI) January 31, 2020
कांग्रेस ने दिग्गज नेता को किया सस्पेंड
दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच कांग्रेस ने दिल्ली के अपने दिग्गज नेता के खिलाफ ही कड़ी कार्रवाई की है। पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर पूर्व सांसद महाबल मिश्रा से नाराज चल रही कांग्रेस ने शुक्रवार को उन्हें सस्पेंड कर दिया। इस बात की जानकारी खुद दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको ने अपने एक बयान में दिया है। पीसी चाको के मुताबिक पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि वह दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ काम कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: कन्हैया कुमार ने फोटो शेयर कर कहा- 'राम का नाम लेकर सत्ता में आए लोग नाथूराम का देश बना रहे हैं'












Click it and Unblock the Notifications