Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

स्वतंत्रता दिवस के पहले दिल्ली से मोस्ट वांटेड ISIS आतंकी गिरफ्तार, 3 लाख का था इनामी

Delhi ISIS Terrorist Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार (09 अगस्त) सुबह पुणे ISIS मॉड्यूल के आतंकी रिजवान अब्दुल को गिरफ्तार किया। अब्दुल पर 3 लाख रुपये का इनाम था और वह इस गिरोह का सबसे कुख्यात सदस्य माना जाता था।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अब्दुल की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था। ये NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी है। पुणे पुलिस की हिरासत से भागने के बाद से ही वह पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था।

Delhi ISIS Terrorist Arrested

दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला अब्दुल कथित तौर पर पुणे ISIS मॉड्यूल के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर दिल्ली और मुंबई में कई हाई-प्रोफाइल ठिकानों की टोह भी लेता था। पुलिस ने अब्दुल के कब्जे से हथियार बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुणे ISIS मॉड्यूल के कई सदस्यों को पुणे पुलिस और NIA ने पहले भी गिरफ्तार किया है।

PUNE ISIS MODULE CASE: पुणे ISIS मॉड्यूल मामला क्या है?

महाराष्ट्र के पुणे में हथियार, विस्फोटक, रसायन और ISIS से संबंधित जब्ती से संबंधित जुलाई 2023 के मामले में NIA ने कुल 11 आरोपियों पर आरोप लगाए थे। इस साल मार्च में आतंकवाद निरोधी एजेंसी द्वारा दायर चार्जशीट में रिजवान अली का नाम तीन अन्य आरोपियों के साथ दर्ज किया गया था।

NIA के मुताबिक, सभी आरोपी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ISIS के सदस्य थे और संगठन की आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने की एक बड़ी साजिश के तहत पुणे और उसके आसपास आतंक फैलाने की योजना में शामिल थे। यह भी पाया गया कि आरोपी सीक्रेट संचार ऐप के जरिए से अपने विदेश स्थित हैंडलर के संपर्क में थे। ये अपने आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अपने हैंडलर से पैसे ले रहे थे।

एनआईए की जांच में यह भी पता चला कि इन लोगों ने पुणे के कोंढवा में आईईडी निर्माण का ट्रेनिंग ली थी और यहां तक ​​कि एक नियंत्रित विस्फोट भी किया था। एनआईए ने कहा कि उन्होंने संभावित ठिकानों के लिए पश्चिमी घाट के इलाकों की तलाशी ली थी और आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए महाराष्ट्र और गुजरात के शहरों में जगहों की जांच की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+