जामिया में गोली चलाने वाला आरोपी नाबालिग है, स्कूल के मैनेजर ने मार्कशीट भी ठीक बताई
Recommended Video
Jamia Firing: हमलावर Minor के सवाल पर School Manager ने दिया ये जवाब |वनइंडिया हिंदी
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली में अब भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को जामिया में फायरिंग हुई। जिसके बाद छात्र दिल्ली पुलिस मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गए। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को यहां से हटा दिया है। बीती रात से जो ट्रैफिक ब्लॉक कर दिया गया था, उसे खोल दिया गया है। प्रदर्शन करने वाले छात्र पुलिस के रवैये से नाराज हैं। पुलिस इनसे बात कर रही है।

LIVE Feed
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्राथमिक जांच में गोली चलाने वाले ने कहा है कि वह बीते दो साल से सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पढ़ रहा है। उसने बताया कि वह ऐसे भाषण रोजाना ऑनलाइन सुनता है और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर भी करता रहा है। वह 2019 के नवंबर माह में जेवर में आयोजित एक प्रदर्शन में भी शामिल हुआ था। जिसका आयोजन बजरंग दल ने कराया था।
इस मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है। प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं? वे हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ? वे विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ?'












Click it and Unblock the Notifications