दिल्ली: ऑड ईवन फार्मूले का इस बार ये है प्लान, महिलाओं को भी नहीं मिलेगी छूट
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में जहरीले स्मॉग के बढ़ते कहर को देखते हुए दिल्ली सरकार एक बार फिर से ऑड ईवन स्कीम लागू करने जा रही है। इस बार यह ऑड ईवन 13 से 17 नवंबर तक लागू रहेगा। गुरुवार शाम में दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इसका ऐलान किया। ऐलान के साथ ही केजरीवाल सरकार ऑड ईवन को लागू करने की तैयारियों में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक इस बार ऑड ईवेन के दायरे में महिलाओं को भी शामिल किया जा सकता है। पिछली बार ऑड ईवेन के दौरान महिलाओं को छूट मिली थी। हालांकि इस बार भी दो पहिया गाड़ियों को छूट मिलती रहेगी। साथ ही टैक्सी और ऑटो को भी पहले की तरह छूट मिलेगी।
13 नवंबर से दिल्ली में ऑड तारीख पर ऑड नंबर की गाड़ियां और ईवन तारीख पर ईवन नंबर की गाड़ियां ही सड़कों पर निकल सकती है। यानी कि 3,15 और 17 को ऑड नंबर की गाड़ियां चलेंगी वहीं 14 और 16 नवंबर को इवेन नंबर की गाड़ी चलेंगी। यदि आपकी गाड़ी के नंबर प्लेट पर आखिरी संख्या ऑड संख्या है तो (0, 2, 4, 6, 8) ऑड तारीख को अपनी गाड़ी लेकर निकल सकते हैं वहीं यदि आपकी गाड़ी की संख्या ईवन (1, 3, 5, 7, 9,) है तो आप ईवन तारीख में अपनी गाड़ियां लेकर निकल सकते हैं।
ऑइ ईवन के दौरान लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े इसके लिए सरकार अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी कर रही है। बता दें कि एक अनुमान के मुताबिक ऑड ईवन के दौरान दिल्ली की सड़कों से लगभग 10 लाख गाड़ियां कम हो जाती हैं जिससे प्रदूषण के स्तर पर में कुछ कमी देखने को मिलती है। बता दें कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए केजरीवाल सरकार दिल्ली में दो बार ऑड ईवन लागू कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications