कितनी खराब हवा रोजाना 10 सिगरेट पीने के बराबर? जानिये राजधानी समेत नोएडा में कितना है AQI...

Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा में हर बीतते दिन के साथ सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। राजधानी में हवा की खराब गुणवत्ता का स्तर बस और खराब होता जा रहा है। वहीं पड़ोसी नोएडा की बात करें तो वहां का हाल तो इतना बेहाल है कि हवा की गुणवत्ता का स्तर यानी AQI 600 को पार कर चुका है।

रोजाना 10 सिगरेट पी रहा इंसान?
हवा की खराब गुणवत्ता का स्तर एक लेवल पर पहुंचने पर माना जाता है कि वो एक दिन में 10 सिगरेट पीने के बराबर होता है। सिगरेट स्वास्थ्य के लिए बेहद खराब होती है। ये न सिर्फ फेफड़ों को नुकसान पहुंचाती है बल्कि शरीर के हर एक अंग पर इसका नकारात्मक असर होता है। ऐसे में ये इंसान के अपने हाथ में होता है कि वो ऐसी किसी चीज का सेवन करे या फिर ना करे। लेकिन हर बदलते दिन के साथ खराब होती हवा में सांस लेना लोगों के लिए एक चॉइस नहीं बल्कि मजबूरी बन गया है।

Delhi

कितनी खराब हवा 10 सिगरेट के बराबर?
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर एक्यूआई लेवल 616 पर पहुंचता है, तो इसका मतलब है कि ये रोजाना 10 सिगरेट पीने के बराबर है। इसका मतलब रोजाना इंसान 10-12 सिगरेट पीने जितनी गंदी हवा में सांस ले रहा है। प्रदूषण बढ़ने की वजह से लोगों के कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसमें शरीर में जलन से लेकर, आंखों में जलन और एलर्जी जैसी परेशानियां तक शामिल हैं।

नोएडा में दिल्ली से भी बुरा हाल
दिल्ली में AQI की बात करें तो ये 450 पर बना हुआ है। लेकिन नोएडा में हाल इतने बुरे हैं कि यहां ये लेवल 600 के भी पार पहुंच गया है। एक्सपर्ट्स की मानें तो एक सिगरेट से 64.8 AQI निकलता है। ऐसे में नोएडा में अगर एक्यूआई 616 हो जाता है तो ये हर इंसान के लिए 10 सिगरेट पीने के बराबर गंदी हवा को ग्रहण करने के बराबर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+