दिल्ली प्रदूषण: CAQM का आदेश- सभी स्कूल अभी रहेंगे बंद, 50 प्रतिशत कर्मचारियों को WFH
नई दिल्ली,17 नवंबर: दिवाली के बाद से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ है। जिस पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने मंगलवार को नए निर्देश जारी किए। जिसके तहत सभी शिक्षण संस्थानों को ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए गए, जैसा-लॉकडाउन के वक्त चलता था। इसका मकसद छात्रों को बाहर की हवा में फैले प्रदूषण से बचाना है।

CAQM ने अपने 9 पन्नों के आदेश में एनसीआर की राज्य सरकारों (दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश) को 21 नवंबर तक कम से कम 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति देने की सलाह दी है। इसके अलावा अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं अगर कोई एनसीआर की सड़कों पर निर्माण सामग्री और कचरे का ढेर लगाते पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video
इन सब के अलावा रेल सेवाओं/ स्टेशनों, मेट्रो संचालन, हवाई अड्डों और बस टर्मिनलों, रक्षा संबंधि गतिविधियो में कुछ अपवाद को छोड़कर निर्माण कार्यों को 21 नवंबर तक के लिए रोक दिया गया है। खास बात तो ये है कि दिल्ली-एनसीआर में अभी 11 में से सिर्फ 5 थर्मल पावर प्लांट ही संचालित होंगे। वहीं एनसीआर और दिल्ली में आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी सामानों को ले जाने वाले ट्रकों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अभी ये आदेश 21 तक लागू रहेगा, बाद में हालात की समीक्षा के आधार पर फैसला होगा।
वहीं 10 वर्ष पुराने पेट्रोल और 15 वर्ष पुराने डीजल वाहनों को सड़कों पर चलाने की अनुमति नहीं होगी। अगर कोई बिना प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र के पाया जाता है, तो वाहन के साथ उसके चालक को भी पकड़ा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications