Air Pollution: आज भी दिल्ली की हवा का स्तर खराब, सांस लेना हुआ मुश्किल

नई दिल्ली। राजधानी की आबोहवा लगातार खराब हो रही है, शक्रवार को भी दिल्ली में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स काफी खराब दर्ज किया गया है, आज आईटीओ में 285, आरके पुरम में 243 और आनंद विहार में 259 प्रदूषण स्तर रहा है, सुबह सैर पर निकले एक व्यक्ति ने बताया, 'प्रदूषण से सांस लेने में दिक्कत हो रही है और कोरोना भी चल रहा है। प्रदूषण कम करने के लिए सरकार को कदम उठाने ही चाहिए।' आपको बता दें कि तापमान गिरने के साथ ही दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है, जो कि खतरे की घंटी है क्योंकि सर्दी के साथ अगर प्रदूषण स्तर बढ़ा तो ये कोरोना से जंग लड़ रही राजधानी के लिए सुखद खबर नहीं होगी।

आज भी दिल्ली की हवा का स्तर खराब, सांस लेना हुआ मुश्किल

Recommended Video

    Delhi Pollution : SC ने पराली जलाने पर निगरानी के लिए मॉनिटरिंग कमेटी का किया गठन | वनइंडिया हिंदी

    प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार हर संभव कोशिश कर रही है, कल अचानक बुरारी पहुंचे दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वहां निर्माण स्थल पर पर्यावरण नियमों का उल्लघंन करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) पर 20 लाख रुपए का जुर्माना ठोंक दिया है, साथ ही उन्होंने वार्निंग भी दी है कि पर्यावरण के नियमों का ना मानने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

    इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लागू

    दिल्ली सरकार प्रदूषण को नियंत्रण करने में लगी है, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को लागू किया है, जिससे दिल्ली के वायु प्रदूषण को कम किया जा सके, हालांकि सरकार का कहना है कि दिल्ली में प्रदूषण तभी कम होगा जब आस-पास के राज्यों में पराली जलाने पर रोक लगे।

    आज भी दिल्ली की हवा का स्तर खराब, सांस लेना हुआ मुश्किल

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 'प्रदूषण और खासकर पराली का प्रदूषण ​सिर्फ दिल्ली की समस्या नहीं है, ये पूरे उत्तर भारत की समस्या है, क्योंकि इसी से दिल्ली की हवा जहरीली हो रही है।केंद्र सरकार की इस निष्क्रियता का नुकसान सिर्फ दिल्ली को नहीं, पूरे उत्तर भारत के लोगों को उठाना पड़ रहा है।

    प्रदूषण बढ़ने पर कोरोना वायरस होगा मजबूत

    मालूम हो कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि प्रदूषण बढ़ने पर कोरोना का वायरस हवा में अधिक देर तक रह सकता है। इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा ज्यादा है ऐसे में राजधानी और उसके पास के शहरों में प्रदूषण को रोकना बहुत जरूरी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+