दिल्ली विधानसभा चुनाव मतदान- क्या नरेंद्र मोदी डाल पायेंगे वोट?
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वोट दिल्ली की मतदाता सूची में आ गया है? वे कब वोट देंगे? इन सवालों को दिल्ली पत्रकार बिरादरी पूछ रही है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि उनका नाम दिल्ली की मतदाता सूची में चढ़ गया होगा। वे निर्माण भवन के मतदान केन्द्र में जाकर वोट डालेंगे।
इसी इलाके में ही प्रधानमंत्री, सोनिय गांधी और ज्यादातर मंत्रियों, सांसदों और ब्यूरोक्रेट्स रहते हैं। इसलिए सब निर्माण भवन के पोलिंग बूथ में वोट डालते हैं। ये इलाका नई दिल्ली में आता है। इधऱ से आम आदमी पार्टी के अरविद केजरीवाल मैदान में हैं। उन्हें टक्कर मिल रही है भाजपा की नुपूर शर्मा और कांग्रेस की किरण वालिया से।
गांधीनगर में वोट
दरअसल मोदी का प्रधानमंत्री बनने से पहले गुजरात की गांधीनगर की वोटर लिस्ट में नाम था। पर अब चूंकि वे दिल्ली में शिफ्ट हो गए हैं, तो उनका नाम इधर ही होगा।
किरण बेदी ने डाला वोट
इस बीच, मुख्यमंत्री पद की दावेदार किरण वालिया ने साऊथ दिल्ली के उदय पार्क में अपना वोट डाला। उनके साथ भाजपा की नेता आरती मेहरा भी थीं। वोट देने के बाद उन्होंने पत्रकारों को उंगुली में लगी स्याही को फख्र के साथ दिखाया भी।













Click it and Unblock the Notifications