दिल्ली चुनाव में दिखा मतदाताओं का जोश, रिकॉर्ड 66 प्रतिशत मतदान

Delhi poll: Record voter turnout, 66% cast votes
नई दिल्ली| दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को रिकॉर्ड 70 सीटों के 66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में यह अब तक का सर्वाधिक मतदान प्रतिशत है। यह जानकारी निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने दी। इससे पहले दिल्ली विधानसभा के लिए पहली बार 1993 में हुए चुनाव में सर्वाधिक 61.75 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।

बढ़े हुए मतदान को देखकर दिल्ली की सीएम शीला दीक्षित ने खुशी जताते हुए कहा कि बढ़े हुए मतदान से कांग्रेस को फायदा होगा। जब शीला दीक्षित से पूछा गया कि लगातार ओपेनियन पोल बता रहे हैं कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस को नुकसान होगा तो इस बारे में आपका क्या सोचना है तो शीला दीक्षित ने कहा कि मैं कोई ज्योतिषी तो हूं नहीं कि सब कुछ पहले से बता दूं, रिजल्ट आने दीजिये सब कुछ पता चल जायेगा।

इससे पहले दिल्ली में अपना वोट डालने पहुंचे कांग्रेस युवराज राहुल गांधी ने कहा कि कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का प्रदर्शन अच्छा रहेगा क्योंकि उनकी सरकार ने बहुत काम किया है।अपना वोट देने के बाद गांधी ने पत्रकारों को बताया, "शीला दीक्षित ने दिल्ली के लिए बहुत और अच्छा काम किया है।" लगातार तीन बार से दिल्ली की मुख्यमंत्री बन रहीं शीला दीक्षित की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नेतृत्व कर रहे हर्षवर्धन और आम आदमी पार्टी (आप) के अरविंद केजरीवाल से कांटे की टक्कर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+