दिल्ली पुलिस के 2 पुलिस इंस्पेक्टरों की सड़क हादसे में मौत, कुंडली बॉर्डर के पास टकराई कार
Delhi Police: दिल्ली पुलिस के 2 पुलिस इंस्पेक्टरों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। रोड एक्सीडेंट हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली बॉर्डर के पास कल रात करीब 11:30 बजे की है, जब दिल्ली पुलिस की कार एक कैंटर (ट्रक) से टकरा गई।

बताया जा रहा है कि टक्कर बहुत जोरदार थी, कैंटर की टक्कर के बाद पुलिसकर्मियों की कार चकनाचूर हो गई है। दोनों इंस्पेक्टर गाड़ी में ही फंसे रह गए थे और उनकी मौत हो गई है।
आसपास के लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिल्ली पुलिस ने दोनों मृतक इंस्पेक्टर की पहचान कर ली है।
इंस्पेक्टर दिनेश बेनीवाल नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक में स्पेशल स्टाफ में तैनात थे। तो वहीं इंस्पेक्टर रणवीर दिल्ली आदर्श नगर थाने में एटीओ के पद पर तैनात थे।












Click it and Unblock the Notifications