नॉर्थ ईस्ट के राज्यों से 20 युवाओं को दिल्ली पुलिस में किया जाएगा भर्ती
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। नॉर्थ ईस्ट के लोगों की समस्याओं से निपटने में दिल्ली पुलिस को आने वाली खासा परेशानी का हल सरकार ने निकाल लिया है। सरकार ने फैसला किया है कि दिल्ली पुलिस के बेड़े में पूर्वोत्तर के लोगों की संख्या अधिक की जायेगी। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बयान में कहा है कि जल्द ही नॉर्थ ईस्ट के हर राज्य से करीब 20 युवाओं को दिल्ली पुलिस में भर्ती किया जायेगा।

अपने बयान में राजनाथ सिंह ने कहा कि बेजबरुआ समिति की सिफारिशों के मद्देनजर ये फैसला लिया है। राजनाथ सिंह के इस बयान के बाद केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने दिल्ली पुलिस को नॉर्थ ईस्ट के हर राज्य से 10 पुरुष और 10 महिलाओं को जल्द से जल्द दिल्ली पुलिस में भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए नॉर्थ ईस्ट के राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा जा चुका है। जिसमें कहा गया है कि पुलिस अपनी रिक्रूटमेंट पॉलिसी को देखते हुए यह भर्ती करे।
फिलहाल नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र के लोगों की संख्या दिल्ली पुलिस में 39 है। जिनमें से 10 आईपीएस अधिकारी हैं और बाकी निचली रैंक पर कार्यरत हैं। दिल्ली पुलिस में नॉर्थ ईस्ट के लोगों के कम रिप्रेजेंटेशन को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के लोगों के साथ हो रही घटनाओं पर सरकार ने बेजबरुआ समिति का गठन किया था। जिसकी सिफारिशों को सरकार ने अगले 11 महीनों में पूरा करने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications