दिल्ली पुलिस ने कारतूसों के बड़े जखीरे का किया भंड़ाफोड़, 6 लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को राजधानी में हथियारों के एक बड़े जखीरे का भंडाफोड़ किया है। स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4500 कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए 6 अपराधी यूपी और हरियाणा के निवासी है। ये गिरोह दिल्ली में अवैध रूप से कारतूसों की सप्लाई कर रहा था। ये कारतूस भी सप्लाई के लिए लाए गए थे।

दिल्ली पुलिस की नॉर्थन रेंज की स्पेशल टीम ने गुरुवार को इस ऑपरे्शन को अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपी गन हाउस में काम करने वाले लोगों से मिलीभगत करके उनसे जिंदा कारतूस लेते थे और उन्हें बदमाशों तथा गैंग्सटरों को सप्लाई करते थे। कारतूस अम्बाला के एक गन हाउस से एंट्री में हेराफेरी कर लाये जाते थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार ये लोग गन हाउस से ये कारतूस अवैध रूप से 80 रुपए में खरीदते थे। फिर बदमाशों और गैंग्सटरों को एक कारतूस 150 से 200 रुपए में बेचा जाता था।
पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ)संजीव कुमार यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने छह लोगों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 4,500 कारतूस बरामद किए हैं। यादव ने कहा कि इस मामले में पहली गिरफ्तारी 14 फरवरी को बुराड़ी इलाके से की गई थी। 14 फरवरी को सबसे पहले दिल्ली से दीपांशु और रमेश को पकड़ा गया उसके बाद से कारतूस सप्लाई करने वाले से लेकर डिस्ट्रीब्यूटर तक की पूरी कड़ी तक पहुंची।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपियों की पहचान रमेश कुमार, दिपांशू(इटावा), इकराम(पानीपत), अकरम(मुजफ्फरनगर), मनोज कुमार और अमित राव के तौर पर की गई है। गन हाउस में काम करने वाला रमेश ये काम काफी लंबे समय से कर रहा था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक दिल्ली के अलावा इन कारतूसों को पड़ोसी राज्यों में सप्लाई होनी थी। लेकिन इससे पहले भी पुलिस ने पूरे गिरोह का दबोच लिया।


Click it and Unblock the Notifications
