बीजेपी प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय की हो सकती है गिरफ्तारी, मुस्लिम विरोधी नारे लगाने वालों में थे शामिल- सूत्र

नई दिल्ली, 9 अगस्त। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फरवरी, 2020 में हुए दंगों की आग अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुई थी कि दिल्ली में ही एक बार फिर मुस्लिम विरोधी नारे लगाए गए। रविवार, 8 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर इलाके में कुछ लोगों ने मुस्लिम विरोधी नारे लगाए। पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस रैली में भड़काऊ नारे लगाने वाले संदिग्धों में दिल्ली के बीजेपी प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय भी शामिल थे जिनके गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

Delhi Police sources said- BJP spokesperson Ashwini Upadhyay may be arrested

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अश्विनी उपाध्याय को दिल्ली पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस भड़काऊ भाषण देने के मामले में एक्शन में है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के बीजेपी प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने लोगों से जंतर-मंतर पर एकत्र होने का आह्वान किया था। इस बीच भीड़ में से कुछ लोगों ने विशेष समुदाय के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, अश्विनी उपाध्याय पर भी मुस्लिमों के खिलाफ नारेबाजी करने का आरोप है।

यह भी पढ़ें: IPS ऑफिसर मुकुल गोयल बने यूपी के नए DGP, मुजफ्फरनगर दंगे कंट्रोल करने में निभाई थी अहम जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का ये भी कहना है कि बीजेपी नेता द्वारा ये मार्च बिना अनुमति के निकाला गया था। सुप्रीम कोर्ट के वकील और बीजेपी प्रवक्ता अश्विनी उपाध्‍याय का इस मामले पर कहना है कि उन्हें वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वहां, सिर्फ 5 से 6 लोग नारे लगा रहे थे, ऐसी टिप्पणियां नहीं की जानी चाहिए थीं। इस मामले में अब दिल्ली पुलिस अश्विनी उपाध्‍याय पर कब और क्या कार्रवाई करती है ये देखना बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+