टूलकिट मामले में कांग्रेस के 2 नेताओं को दिल्ली पुलिस का नोटिस, संबित पात्रा भी हो सकते हैं पेश

नई दिल्ली, मई 25। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को कांग्रेस के सोशल मीडिया हेड रोहन गुप्ता और पार्टी प्रवक्ता राजीव गौड़ा कथित टूलकिट मामले में नोटिस भेजा है। पुलिस ने इन दोनों नेताओं को जांच में शामिल होने के लिए कहा है। कांग्रेस के इन दोनों नेताओं को भाजपा के 'टूलकिट' आरोपों के संबंध में नोटिस जारी किया है। इस मामले में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा को भी आने वाले दिनों में पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

Delhi police

ट्विटर के ऑफिसों पर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस की एक टीम ने ट्विटर इंडिया के गुरुग्राम और दिल्ली ऑफिस का दौरा किया था, जिसके बाद ये नोटिस जारी किए गए हैं। आपको बता दें कि दिल्ली का नोटिस कांग्रेस के जिन नेताओं को भेजा गया है, वो वही हैं, जिन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीजेपी प्रवक्त संबित पात्रा के खिलाफ कथित फर्जी टूलकिट के जरिए भ्रम फैलाने के लिए छत्तीसगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी।

आपको बता दें कि ये कार्रवाई तब हुई जब ट्विटर ने सत्तारुढ़ पार्टी के नेताओं के कुछ ट्विट को 'Manipulated Media' करार दिया था। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा समेत कई भाजपा नेताओं ने अपने पोस्ट में दावा किया था कि कांग्रेस ने 'टूलकिट' का इस्तेमाल कर प्रधानमंत्री की छवि बिगाड़ने की कोशिश की है। इस ट्वीट में इस्तेमाल तस्वीरों को ट्विटर ने 'Manipulated Media' का टैग दिया था।

Recommended Video

      Toolkit Case: Manipulated Media की शिकायत लेकर Congress पहुंची Twitter के पास | वनइंडिया हिंदी

      एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वो फिलहाल प्राथमिकी दर्ज करने से पहले प्रारंभिक जांच कर रहे हैं और मामले में कथित रूप से शामिल सभी संबंधित लोगों और संगठनों को तलब कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम ये जानते हैं कि ट्विटर के पास टूलकिट के बारे में क्या जानकारी है और उन्होंने 'Manipulated Media' लेबल देना क्यों चुना। ट्विटर के अलावा, हमने शिकायतकर्ताओं, कांग्रेस के प्रतिनिधियों को भी नोटिस भेजा है, जिसमें उन्हें घटनाओं के पूरे क्रम को समझाने के लिए जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। हम आने वाले दिनों में पूछताछ के लिए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा को भी नोटिस देने जा रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+