दिल्ली पुलिस ने मुंबई के पोर्ट से बरामद की 1750 करोड़ की हेरोइन, एक साल से कंटेनर में थी पड़ी

नई दिल्ली, 21 सितंबर: नशे के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है, जहां स्पेशल सेल ने मुंबई के नवा शेरा पोर्ट से 22 टन हेरोइन बरामद की। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1750 करोड़ रुपये होगी। ये हेरोइन एक कंटेनर में थी, जिसको नार्कोटिक्स ब्यूरो और डीआरआई की टीम ने कई बार चेक किया था, लेकिन उनको इसकी भनक नहीं लगी। जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल वहां पहुंची तो उसे हेरोइन कोटेड मुलेठी बरामद हुई। ये दिल्ली पुलिस की सबसे बड़ी बरामदगी बताई जा रही है।

 heroin

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने कुछ दिनों पहले दो अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के आधार पर कुछ दिनों पहले एक कार्रवाई की गई। उस दौरान स्पेशल सेल को 1200 करोड़ की हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद जांच दल ने पूछताछ का दायरा बढ़ाया। इस दौरान पता चला कि मुंबई में एक कंटेनर में भारी मात्रा में ड्रग्स छिपाई गई है। जब दिल्ली पुलिस की टीम नवा शेरा पोर्ट पहुंती तो वहां पर बहुत कंटेनर मिले। जांच करने के बाद वो संदिग्ध कंटेनर भी दिख गया। जिसको खोलते ही पुलिस टीम के होश उड़ गए। उसके अंदर 1750 करोड़ की हेरोइन थी।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर (स्पेशल सेल) एचजीएस धालीवाल के मुताबिक जून 2021 में एक अफगानी नागरिक ने ईरान से मुंबई ये कंटेनर मंगवाया था। इस कंटेनर की डिलीवरी दुबई की एक कंपनी के जरिए हुई। इसमें हेरोइन भरी पड़ी थी। उस दौरान अफगानी नागरिक को डिलीवरी के इनपुट नहीं थे, इस वजह से वो वहीं पर पड़ी रही। स्पेशल सेल लंबे वक्त से नशे के खिलाफ अभियान चला रही, ऐसे में उसको इसकी खबर लग गई। जिस पर छापेमारी कर इसे बरामद कर लिया गया।

देश के अलग-अलग हिस्सों में होनी थी सप्लाई
पुलिस टीम के मुताबिक ये हेरोइन सालभर से ऐसे ही पड़ी थी। इसको देश के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करने का प्लान था, लेकिन उनको डिलीवरी के इनपुट नहीं मिल पाई। इस कंटेनर की कई बार जांच के बाद भी किसी को ड्रग्स की भनक नहीं लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+