मास्को-दिल्ली फ्लाइट में बम की अफवाह से हड़कंप, IGI एयरपोर्ट पर ली गई तलाशी
मास्को-दिल्ली फ्लाइट में बम की अफवाह से हड़कंप, IGI एयरपोर्ट पर ली गई तलाशी
मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में गुरुवार देर रात बम मिलने की सूचना दिल्ली पुलिस को दी गई। बम की अफवाह से दिल्ली एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। विमान को आन-फानन में दिल्ली एयरपोर्ट पर रनवे पर उतारा गया। फ्लाइट के अंदर बैठे 386 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स को फौरन फ्लाइट से बाहर करवाया गया। उसके बाद बम निरोधक दस्ता और पुलिस की टीम ने वहीं सभी की तलाशी ली। मास्को से आने वाली फ्लाइट (फ्लाइट नंबर एसयू 232) के लिए एक बम धमकी कॉल मिली थी। विमान की सघन तलाशी ली गई, जिसमें किसी खतरे की बात नहीं है।

Recommended Video
दिल्ली पुलिस ने अपने अधिकारिक बयान में कहा, "मास्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम होने की सूचना कल रात मिली थी। गुरुवार की रात 11.15 बजे फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी। फ्लाइट करीब 3.20 बजे दिल्ली में लैंड में हुई। जैसे ही विमान रनवे 29 पर लैंड हुई, बम निरोधक दस्ते और बचाव दल मौके पर पहुंचे। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को उतार दिया गया। फ्लाइट की जांच की गई लेकिन कोई बम नहीं मिला।।''
दिल्ली पुलिस ने अपडेट देते हुए कहा फ्लाइट SU-232 की पूरी तलाशी ली गई और कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है। यह पूरी तरह से सेफ है।
बता दें कुछ दिनों पहले इंडिगो की दुबई जाने वाली फ्लाइट को लेकर भी ऐसी धमकी भरी कॉल आई थी। अधिकारियों ने कहा था कि दुबई जा रही एक इंडिगो फ्लाइट में बम होने की सूचना दी गई थी, जांच के दौरान विमान में कोई विस्फोटक नहीं पाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications