Delhi Riots:पुलिस ने चलाई थी 461 गोलियां, 4000 आंसू गैस के गोले दागे, दिल्ली हिंसा पर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
Delhi Riots:पुलिस ने चलाई थी 461 गोली, 4000 आंसू गैस के गोले दागे, दिल्ली हिंसा पर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि एक साल पहले 2020 में पूर्वोत्तर दिल्ली के कुछ हिस्सों में फैली हिंदू-मुस्लिम झड़पों को शांत करने के लिए पुलिसकर्मियों ने हवा में कम से कम 461 गोलियां चलाई थीं और 4,000 आंसू गैस के गोले दागे थे। इस रिपोर्ट में कहा गया है दिल्ली हिंसा के दौरान गोलियों का इस्तेमाल और आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल पिछले हाल के वर्षों में कभी इतना नहीं किया गया था। पिछले साल 23 से 27 फरवरी के बीच पूर्वोत्तर दिल्ली में भड़के हिंसा में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 581 अन्य घायल हो गए थे। जांच के दौरान पुलिस ने अब तक 1,753 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 820 हिंदू और 933 मुस्लिम शामिल हैं।

पुलिस द्वारा बल प्रयोग के बारे में रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने अत्यधिक उकसावे के बावजूद ज्याजा बल का प्रयोग नहीं किया, दंगों में पहली दुर्घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हुई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस के लिए हवाई फायरिंग का सहारा लेना आम नहीं है। एक पुलिस अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर हिन्दुस्तान टाइम्स को कहा कि, दिल्ली हिंसा से पहले नागरिकता संशोधन अधिनियम विरोध प्रदर्शनों के दौरान जामिया मिलिया इस्लामिया के बाहर हिंसक प्रदर्शनों के दौरान सैकड़ों आंसू गैस के गोले दागे गए थे लेकिन हमें हवाई फायरिंग का सहारा नहीं लेना पड़ा था। ऐसे कुछ ही मामले होते हैं, जब हम हवाई फायरिंग के लिए मजबूर हो जाते हैं।
दिल्ली हिंसा की रिपोर्ट में और क्या-क्या?
- रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस, लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग का इस्तेमाल किया था, पुलिस द्वारा किया गया बल प्रयोग न तो बहुत ज्यादा था और न ही कम था, लेकिन स्थिति की मांग के अनुरूप था।
- पुलिस ने कहा है कि जब दंगाइयों ने पिस्तौल और अन्य हथियार चलाए, तो उनके सभी अधिकारियों ने जवाब में सिर्फ हवाई हमला किया और सड़क पर किसी भी दंगाई को गोली नहीं मारी।
- मरने वाले 53 लोगों के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बाद में पता चला कि उनमें से कम से कम 13 लोग बंदूक की गोली के घाव से मर गए थे।
-पुलिस जांच में पता चला है कि दंगों से पहले कई दंगाइयों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से हथियार खरीदे थे।
- पुलिस जांच में पता चला है कि दंगों से पहले कई दंगाइयों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से हथियार खरीदे थे। दिल्ली हिंसा के दौरान एक पूर्वोत्तर दिल्ली निवासी की तस्वीर सामने आई थी, जो पिस्तौल पकड़े हुए था, जो हिंसा के बीच में एक पुलिस अधिकारी को बंदूक दिखा रहा था, जिसे बाद में शाहरुख पठान के रूप में पहचाना गया था।
शाहरुख के मामले में, उसने जिस पिस्तौल का इस्तेमाल किया (बाद में बरामद किया गया) मुंगेर, बिहार से खरीदी गई थी। उसने इसे मुंगेर में एक अवैध बंदूक कारखाने के एक कर्मचारी से खरीदा था।












Click it and Unblock the Notifications