दिल्ली: शख्स ने मणिपुर की महिला पर थूका और कहा 'कोरोना', पुलिस ने दर्ज किया केस

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली पुलिस ने में एक शख्स पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोप है कि शख्स ने मणिपुर की एक महिला को 'कोरोना' कहकर बुलाया और महिला पर थूका। महिला ने इस शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पूरा मामला विजयनगर इलाके का बताया जा रहा है।

Delhi Police registered case against man who allegedly spat on woman of Manipur and called her Corona

दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 509 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, महिला पर थूकने और 'कोरोना' कहने के बाद आरोपी वहां से स्कूटी से फरार हो गया। ये महिला मूलरूप से मणिपुर की रहने वाली है। बता दें कि कोरोना वायरस के कारण दिल्ली में 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। वहीं, बंद के दौरान कई सेवाएं बाधित रहेंगी। साथ ही दिल्ली की सीमाएं भी सील कर दी गई हैं। कोई ना तो दिल्ली आ सकता है और ना ही दिल्ली से जा सकता है। मेट्रो सेवा भी 31 मार्च तक बंद कर दी गई है। लॉकडाउन के दौरान 31 मार्च तक दिल्ली में कोई भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं चलेगा। प्राइवेट बसें, टैक्सी, ई-रिक्शा पूरी तरह बंद रहेंगी। वहीं डीटीसी की सिर्फ 25 फीसदी बसें चलेंगी।

दुकान, बाजार, मॉल्स, वीकली मार्केट, ऑफिस, कॉलेज सब बंद रहेंगे। दिल्ली आने वाली और दिल्ली से जाने वाली इंटरस्टेट बसें बंद रहेंगी। सभी मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च बंद रहेंगे। दफ्तर बंद रहेंगे, लेकिन कर्मचारियों को पूरी सैलरी देनी होगी। हालांकि, मेडिकल स्टोर, अस्पताल, फायर ब्रिगेड ऑफिस, राशन की दुकानें, बिजली दफ्तर, मजिस्ट्रेट के सारे ऑफिस खुले रहेंगे। पुलिस स्टेशन, पानी के सप्लाई से जुड़े सभी विभाग खुले रहेंगे। दिल्ली में कोरोना वायरस के अभी तक 30 मामले सामने आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+